शेखर सुमन
देवघर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सारठ विधानसभा के प्रत्याशी रणधीर सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के हाथों से करारी हार मिली है। हालांकि रणधीर सिंह ने सारठ से हैट्रिक जीत बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन उसे अंतत: हार का सामना करना पड़ा। इस हार से निराश बीजेपी नेता रणधीर सिंह और उनके कार्यकर्ता यही सोच रहे हैं कि आखिर गड़बड़ी कहां हुई। देवघर जिला के सिमरामोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे टॉप बीजेपी लीडरों ने जोरदार तरीके से प्रचार किया, फिर भी उसे शर्मनाक हार क्यों मिली। आईए जानते हैं जनता की राय।
कुमार राज सिंह ने रणधीर सिंह के फेसबुक आईडी में लिखा है कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो आपसे मिलने जाते घर जाते थे तो आपके निजी कार्यकर्ता आपको हराने में नंबर वन है। क्योंकि वह लोग आपसे मिलने और आपके पास बात रखने का मौका ही नहीं देता था। जो आपके पास खुश होकर जाता था कि मेरा काम होगा, लेकिन आपका कुछ आदमी था जो निराश करके वापस भेजता था नेता को गरीब और अमीर नहीं देखना चाहिए सबको सम्मान देना चाहिए, लेकिन आपके पास गरीबों का जगह नहीं था। सॉरी आपके पास था लेकिन आपके कार्यकर्ता के पास नहीं था। वही लोग आपको हराया और हम कहेंगे कि उन सॉफ्टवेयर कामों से बच्चे आप बहुत मेहनत किए थे। आप घर में बैठे रहते हैं फिर भी जीत जाते हैं लेकिन आप अपने कार्यकर्ता के कारण हार गए बहुत दुखद बात उसके बाद आप खुद समझदार हैं इतना हमें क्षमता नहीं की आपको समझ सके और ना इतना हमें ज्ञान है।
वही बाबू जॉइस एएलएक्सटी टूटू ने रणधीर सिंह के फेसबुक आईडी में लिखा है कि आप किसी भी समुदाय विशेष को गलीगलोज नहीं करेंगे नहीं तो लोग यही सोचेंगे रोटी दीजिएगा। उसके साथ एक लात भी दे दीजिएगा। लोग रोटी का व्यवस्था कर लेंगे लेकिन सम्मान सभी को चाहिये होता हैं। सबसे बड़ी बात हैं मान सम्मान ओर इस दुनिया में इससे बड़ा कुछ नहीं हैं। आपको हराने का यही एक पहला कारण भी हो सकता हैं वरना आप 37 हजार के भारी अंतर से नहीं हारते। दूसरी कारण आप गाँव के पुराने कार्यकरता पर ही युवाओं से राय मशवरा के बिना आँख बंद करके उस पर भरोसा करते हैं और जोकि हम भी एक युवा ही हैं। हमलोग युवा भी आपके पास जाते हैं लेकिन आप युवा को पहचानते तक नहीं हैं नाम याद तो दूर-दूर तक की बात हैं। उसी पुराने कार्यकरता के पीछे ही रख देते हैं आप से बात करते समय भी आगे आने तक का मौका नहीं देते हैं ऐसे में हमें भी तो दुःख लगता ही हैं बाकी आप भी समझदार हैं।

वहीं पवन कुमार ने लिखा है कि आपके हारने का प्रमुख कारण आपके कार्यकर्ता ही हैं, आपने लगभग हर पंचायत में एक-दो ऐसे व्यक्ति विशेष कार्यकर्ताओं को रखा और आंख बंद करके भरोसा किया और उसी के इशारे पर उस पंचायत में आपने काम किया। आप 5 साल जब तक मंत्री रहे तब तक आपके कार्य करने का तरीका सही था, लेकिन उसके बाद 5 साल में आपने उन कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया जो आपके सच्चे हितैषी थे, और आपने उसके स्थान पर चापलूसी करने वाले कार्यकर्ता जिसका अपना कोई वजूद नहीं है, जो सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए आपसे बाद में जुड़े थे उसको आपने जगह दिया और उस पर आंख बंद करके भरोसा किया। और उन्हीं कार्यकर्ताओं ने पंचायत में जहां जो करने बोला आपने वही किया,जबकि उसमें उन कार्यकर्ताओं का निजी स्वार्थ छिपा होता था।
एंडलेस अक्षय राय ने लिखा है कि मेहनत तो कीजिए लेकिन उससे ज्यादा अहम और जबान संभाल लीजियेगा तो लोग ज्यादा चाहेंगे।
वहीं सुल्तान अली ने लिखा है कि अपने जुबान पे कंट्रोल रखते तो ये दिन देखना नहीं पड़ता,, और आप गिने चुने आदमी को अपने दिल में जगह दिए हैं। कभी झुग्गी और झोपड़ी में रहने वालों के पास भी वही समय देते तो ये दिन नहीं देखना पड़ता जनाब।
विकाश कुमार ने लिखा है कि आपने जितना काम किए है आपको सारठ से कोई नहीं हरा पाता।
आपको हराया है आपके सेलफिश कार्यकर्ता ने
चापकल लिया आपके कार्यकर्ता ने मछुआरा आवास लिया आपके कार्यकर्ता ने सभा भवन को घर के तोर पे इस्तेमाल करता है। आपके कार्यकर्ता, पोखरा तालाब कुआं बनाने का काम किया, आपके कार्यकर्ता तो सारठ के जनता क्या केवल वोट देने के लिए है। सारठ के जनता के कपार पे क्या बोका दा लिखा है। और हा च्यवनप्राश खाने वाले ही आपका सारा काम करेगा तो युवा किस काम का है।



