नई दिल्ली । नीतीश कुमार ने 2005 में बिहार की सत्ता संभालते ही अपराध पर प्रहार किया। तब अपराध और राजनीति के घालमेल से अपनी दबंगई बरकरार रखने वाले बाहुबलियों की शामत आ गई थी। छुटभैए अपराधकर्मियों ने बिहार से पलायन करने में ही भलाई समझी। 2005 से 2010 के दौरान आनंद मोहन, अनंत सिंह और शहाबुद्दीन जैसे अपराध की दुनिया से राजनीति में मुकाम बना चुके नेता जेल में डाल दिए गए। इसके बाद बिहार में अपराध भी अप्रत्याशित ढंग से काबू में आ गया। नीतीश राज को लोग सुशासन कहने लगे थे। नीतीश की इस मुहिम में तत्कालीन…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । द्वारका जिले के नजफगढ़ इलाके में बेटी ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मरने वाली महिला की पहचान 58 साल की सुमित्रा के रूप में हुई है। महिला नजफगढ़ में अकेली रहती थी। पुलिस ने घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर महिला की बेटी मोनिका, उसके मंगेतर नवीन और उसके दोस्त योगेश को हिरासत में लिया है। द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के अनुसार, वारदात 16 अगस्त की है। जहां 58 वर्षीय महिला के हत्या की जानकारी पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने…
गिरिडीह । असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा शनिवार को देवघर हवाई अड्डे से गिरिडीह के बेंगाबाद के विष्णीशरण गांव पहुंचे। इस दौरान वे मृतक हवलदार चौहन हेंब्रम का घर गये। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, दिनेश यादव व अन्य पार्टी पदाधिकारी थे। बिस्व सरमा ने मौके पर मृतक हवलदार की माता रोशनी देवी व अन्य से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि राज्य में अबकी बार भाजपा सरकार बनने पर उन्हें जरूर न्याय…
रांची । कोलकाता में महिला रेजिडेंट चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के सभी छोटे और बड़े अस्पतालों 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर है। इसी क्रम में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सीनियर से लेकर जूनियर सभी इसका समर्थन कर रहे हैं। ओपीडी से लेकर इंडोर तक व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। इंडोर में मरीज परेशान हैं जबकि ओपीडी में मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। क्योंकि, ओपीडी में भी डॉक्टर नहीं हैं। दूसरी ओर…
नई दिल्ली । चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां उन्हें 50 किग्रा फाइनल में पहुंचने के बाद अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही भारतीय पहलवान रोने लगीं। लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग, जो पेरिस में भारतीय दल के प्रमुख डी मिशन थे, ने पेरिस हवाई अड्डे पर फोगट के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें चैंपियन कहा। ये दोनों दिल्ली के लिए एक ही फ्लाइट में थे। नारंग…
नई दिल्ली । इस महीने के अंत में लीमा में आयोजित होने वाली आगामी अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 के लिए प्रवेश सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 134 टीमों के 1700 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। भारत में विभिन्न खेलों में 42 एथलीट भाग लेंगे। यह आयोजन 27-31 अगस्त के बीच एस्टाडियो एटलेटिको डे ला विडेना में होगा। कोलंबिया में 2022 के संस्करण में, भारत तीन पदक (2 रजत और 1 कांस्य) के साथ संयुक्त 25वें स्थान पर रहा था। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों की सूची- पुरुष वर्ग: हिमांशु, सचिन – 10,000 मीटर रेस वॉक; कार्तिक…
नई दिल्ली । कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप व बलात्कार की घटना के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के अस्पतालों में 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। सरकारी व निजी अस्पतालों में इस दौरान ओपीडी व मरीजों के ऑपरेशन नहीं होंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। आईएमए की हड़ताल को चिकित्सकों से जुड़े दूसरे संगठनों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरवी अशोकन ने कहा है कि कोलकाता की घटना और अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6…
गिरिडीह । गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में टीएमटी सरिया लोडेड ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक काे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया । बताया जाता है कि शुकवार देर मो सरफराज और गणेश बाइक से रेलव स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पदम चौक के पास तेज गति से आ रही सरिया लोडेड ट्रक ने दोनों बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया । घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल लाया गया, जहा चिकिसकों ने मो. सरफराज ( 23 ) को…
प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि हिंदू पिता को बेटी का खर्च तब तक उठाना पड़ेगा, जब तक उसकी शादी नहीं हो जाती। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि बेटी के बालिग होने के आधार पर पिता उसके भरण पोषण का खर्च बंद नहीं कर सकता। हाईकोर्ट ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा है कि देश के कानून से पहले धर्म शास्त्रों में दिए गए नियमों में एक हिंदू पुरुष को हमेशा अपने बच्चों का भरण पोषण करने के लिए नैतिक रूप से जिम्मेदार माना गया है। अदालत ने…
●कुलसचिव डॉ.एस.एन अधिकारी ने लिया एक माह का चिकित्सा अवकाश ●सीसीडीसी डॉ.अब्दुस सत्तार को कुलसचिव पद का सिर्फ रूटीन कार्य देखेंगे,वित्तीय अधिकार नहीं संताल परगना प्रभारी दुमका । सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय,दुमका के कुलसचिव डॉ.एसएन अधिकारी अस्वस्थ हो गए हैं।बीमारी के कारण कुलसचिव डॉ.अधिकारी एक माह के चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं। कुलसचिव के लम्बी छुट्टी पर चले जाने के कारण विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए तत्काल विश्वविद्यालय के सीसीडीसी(समायोजक,कॉलेज विकास परिषद) डॉ.अब्दुस सत्तार कुलसचिव पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। सीसीडीसी डॉ.सत्तार ने बताया कि उन्हें सिर्फ रूटीन कार्यों को देखने का निर्देश…

