कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को नाला विधनसभा से ईंडिया गठवंधन के प्रत्याशी रबीन्द्रनाथ महतो के जीत की खुशी में कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जयश्रर मुर्मू एंव सचिव मनोरंजन सिंह के अध्यक्षता में विजय जुलुस निकाल कर एक दुसरे को मिठाई खिलाई। विजय जुलूस में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के झामुमो, काॅग्रेस, माले आदि पार्टी के समर्थक एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे । जुलुस में गठबंधन के सभी पार्टी के झंण्डा लहराते हुए नजर आ रहे थे। विजय जुलूस बारमेशिया मोड़ से शुरू होकर हेमंत सोरेन जिंदाबाद, रबीन्द्रनाथ महतो जिंदाबाद का नारा लगाते पूरा कुंडहित बाजार का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान इंडिया गठवंधन के समर्थको द्वारा एक दूसरे को आबीर लगाकर एंव मिठाई खिलाकर जीत का बधाई दिए। साथ ही जीत के खुशी का जश्न मनाया गया । वही समर्थको द्वारा पुरा बाजार में जगह जगह पटाखा फोड़ा गया।
इस दौरान पार्टी के समर्थको द्वारा बताया की यह जीत नाला विधान सभा के जनता की जीत है। यह जीत हमारे क्षेत्र के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कहा की यह जीत उनके क्षेत्र के लोगो की मेहनत और समर्थन का परिणाम है। कहा की हमारे नेता रबीन्द्रनाथ महतो क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और लोगो के समस्याओ का समाधान करेंगें।
बता दें की नाला विधानसभा से रबीन्द्रनाथ महतो में जीत की हेट्रिक मारी है। एंव राज्य में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत हुई है। साथ ही राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जयश्रर मुर्मू,सचिव मनोरंजन सिंह, काॅग्रेस कुंडहित मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद घोष, उत्तम पाल, निमाई मंडल, विद्युत मान्ना, केशव चक्रवर्ती, भोलानाथ पाल, मोनु डोकानिया, दुलाल माजी, आताउर खान, कुतुबुद्दीन खान, निरोध सिंह, शरम मंडल, फकीर मान्ना, लक्ष्मन मंडल, बुद्यदेव फौजदार, दयामय फौजदार, संतोष गोराई, अक्षय गोराई सहित इंडिंया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।



