अररिया । फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण में सुकसेना स्थित पशु वधशाला बंद करने की मांग की।उन्होंने पशु वधशाला के कारण अगल बगल के इलाकों में फैले प्रदूषण को लेकर विधानसभा का ध्यान आकृष्ट कराया। सप्तदश बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन विधायक श्री केशरी ने विधानसभा के औराही पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 17 के चंद्रदेई माईनर लघु नहर 10 आरडी पर पुल निर्माण की मांग की।वहीं रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत के वार्ड -07 शुभंकरपुर के उमानाथ वर्मा के घर से टप्पू टोला महादलित टोला…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने अडाणी समूह के कथित कदाचार और इस मुद्दे पर जेपीसी गठन के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। कांग्रेस के हिबी ईडन ने भी गौतम अडाणी के खिलाफ अभियोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। इसके अलावा सीपीआई (एम) के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने शून्यकाल नोटिस दिया है और केरल के वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय सहायता की मांग की है।…
नई दिल्ली । केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देवी आज रंग भवन (आकाशवाणी, नई दिल्ली) में राष्ट्रीय अभियान ‘#अब कोई बहाना नहीं’ का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहेंगे। इस अभियान का उद्देश्य जनता, सरकार और प्रमुख हितधारकों से लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई योग्य कदम उठाने का आह्वान करना है। यह अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेतृत्व में ‘नई चेतना 3.0 अभियान’ के साथ शुरू किया गया है, ताकि लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए…
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित 5 निर्दलीय सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 132 सीटें जीती हैं। भाजपा-नीत राजग में शामिल किस दल का नेता मुख्यमंत्री बनेगा, इसकी घोषणा नई दिल्ली में आज शाम तक हो सकती है। भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों में रत्नाकर गुट्टे, विनय कोरे, अशोकराव माने, रवि राणा और विजय पाटिल शामिल हैं। पांचों नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार को मुंबई में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और समर्थन का पत्र सौंपा। विधानसभा चुनाव में राजग ने 230…
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उप्र के संभल में मस्जिद में सर्वे कराए जाने के प्रशासनिक आदेश के बाद हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और सुप्रीम कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस नेता ने इसके लिए सीधे तौर पर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। राहुल ने कहा है कि संभल में प्रशासन की असंवेदनशीलता से माहौल बिगड़ा है। राहुल ने कहा कि संभल में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है,…
रांची । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर पर रविवार की देर रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी के सहजानंद चौक पर स्थित भाजपा प्रवक्ता के घर में हुई है। चोरों ने अलमीरा तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि चोर ने मेरे घर के ऊपर वाले कमरे में जमकर उत्पात मचाया। ऐसा लग रहा था कि घर में घुसने वालों को मेरे सीसीटीवी का पोजीशन अच्छे…
रांची । झारखंड में आदर्श चुनाव आचार संहिता सोमवार को खत्म हो गयी है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता समाप्त करने की सोमवार को घोषणा कर दी है। इस संदर्भ में सभी कैबिनेट सेक्रेटरी, चीफ सेक्रेटरी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लेटर जारी कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में 15 अक्टूबर से आचार संहिता लागू था। ऐसे में कोई नया काम नहीं हो रहा। अब सभी काम हो सकेंगे। झारखंड में चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के तहत 200 करोड़ से अधिक मूल्य के कैश, नशीली पदार्थ और लीकर जब्त की गयी थी। वहीं, एमसीसी…
रांची । गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने झामुमो पर भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला करने का आरोप लगाया है। सांसद ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा है कि देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा सीट पर परिणाम आने के बाद जेएमएम कार्यकर्ता रैली निकालकर जश्न मना रहे थे। इसी बीच रैली में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं के जरिये मधुपुर के मदनकट्टा स्थित संजय गुप्ता नाम के भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला किया गया। घटना को लेकर मधुपुर के भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने कहा कि जिस तरह से 24 नवंबर को जश्न…
पलामू । जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार के पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की बीते रात गला काटकर हत्या कर दी गई। सब्जी काटने वाले पहसुल से महिला का गला काटा गया। सोमवार सुबह पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है। घटना रविवार देर रात की है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी पति अनूप कुमार के साथ अक्सर रांची रहा करती थी। कभी-कभी ड्यूटी के लिए तरहसी आया करती थी। दो दिन…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में राज्य की सभी 81 सीटों के नतीजे आ गये हैं। इंडिया गठबंधन को बहुमत मिल गया है। राज्य में अब हेमंत सोरेन की अगुवाई में गठबंधन की सरकार बननी तय हो गयी है। हालांकि, कई दिग्गजाें काे हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार के चार मंत्री चुनाव हार गए हैं। इनमें गढ़वा से पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, लातेहार से शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम, डुमरी से बेबी देवी और पश्चिमी जमशेदपुर से बन्ना गुप्ता शामिल हैं। हेमंत सोरेन सरकार को मिली प्रचंड जीत के बावजूद कैबिनेट के…


