अररिया । फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण में सुकसेना स्थित पशु वधशाला बंद करने की मांग की।उन्होंने पशु वधशाला के कारण अगल बगल के इलाकों में फैले प्रदूषण को लेकर विधानसभा का ध्यान आकृष्ट कराया।
सप्तदश बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन विधायक श्री केशरी ने विधानसभा के औराही पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 17 के चंद्रदेई माईनर लघु नहर 10 आरडी पर पुल निर्माण की मांग की।वहीं रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत के वार्ड -07 शुभंकरपुर के उमानाथ वर्मा के घर से टप्पू टोला महादलित टोला के शम्भू ऋषिदेव के दुकान तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


