कुंडहित, (जामताड़ा) : जिले के कुंडहित प्रखंड में पश्चिम बंगाल सीमा से सटे खजुरी हटिया मैदान मे लाखों रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन को 17 वर्षों से है चिकित्सक का इंतजार। स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने के लिए इस क्षेत्र के ग्रामीणों को बंगाल के राजनगर, सिउड़ी आदि के अस्पताल में जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केन्द्र को यहां स्थापित हुए 17 बर्ष बीत गए लेकिन आज तक एक भी चिकित्सक का पदस्थापन यहां पर नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने खजुरी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक पदस्थापित करने का मांग किया है। कुंडहित प्रखंड क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र के रुप मे माना जाता है। इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सड़क आदि का घोर कमी है। इस क्षेत्र मे लोगो को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा बर्ष 2007 मे 07 लाख 57 हजार की लागत से 30 बेड का खजुरी हटिया मैदान मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया गया था। निर्माण के बाद दो-दो बार स्वास्थ्य केन्द्र का लाखों रुपया से मरम्मती कार्य भी कराया गया। खजुरी में स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को आशा जगी थी कि अब प्राथमिक चिकित्सा के लिये बंगाल नही जाना पड़ेगा। लेकिन कौन जानता था कि सरसो के अंदर मे भुत छुपा है। निार्माण के बाद 17 साल बीत गया लेकिन आज तक एक भी चिकित्सक का पदस्थापन नही हो पाया है।
कहा कहां जाते है चिकित्सा कराने -कुंडहित प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधा ठीक नही रहने के कारण लोग बंगाल के सिउड़ी, राजनगर, बर्द्वमार, आसनसोल, दुबराजपुर आदि शहरो मे जाकर चिकित्सा करना पढ़ता है। बंगाल मे चिकित्सा के नाम पर लोगों को आर्थिक एवं मानसीक शोषण होता है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी के साथ राजनोतिक प्रतिनिधि को बार बार जानकारी देकर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक पदस्थापित करने की मांग किया । अब ग्रामीण इसे चुनावी मुददा बना रहे है।
क्या कहते है सीएचओ-खजुरी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में पदस्थापित सीएचओ रंजीत सिंह योगी ने बताया वर्ष 2020 से खजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित है। दैनिक ओपीडी में 10-15 साधरण बीमारी के मरीजों को दवा दिया जाता है। केंद्र में दो एएनएम और एक ऑउटसोर्सिंग कर्मी पदस्थापित है। चिकित्सक नही होने के कारण केन्द्र में ओपीडी छोड़कर कुछ नही होता है।
क्या कहते है ग्रामीण – पंचानन सिंह ने बताया 2007 मे गांव मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनने के बाद आशा जगा था अब हमारे क्षेत्र के किसी गरीब को ईलाज के लिये बंगाल नही जाना पड़ेगा। कौन जनता था कि झारखंड सरकार का यह दिखाने वाला दांत है।
मगाराम मंडल ने बताया कि बार-बार अधिकारियों के साथ नेता मंत्री को जानकारी देने के बाद भी खजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चिकित्सक का पदस्थापन नही हो पाया है। लाखों रुपये के इस भवन के साथ करोड़ों रुपये का सामान बर्बाद हो रहा है। इसकी जानकारी बार बार देने के बाद भी आज तक एक भी चिकित्सक को पदस्थापित नहीं किया गया।
आशिष लायक ने बताया कि खजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण के बाद आशा जगा था कि.क्षेत्र के गरीब लोगो को स्वास्थ्य सुबिधा का लाभ अपने गांव में ही मिलेगा लेकिन कोन जानता है राज्य सरकार हवा में बात करते है। जबकि हकिकत कुछ ओैर ही देखने को मिलता है।
क्या कहते के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी – डॉ उपलेन मुर्मू ने बताया कि कुंडहित सामुदायिक सहित तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खजुरी, बागडेहरी, अम्बा में चिकित्सक की कमी है। इसकी जानकारी विभागीय वैठक में बार बार दिया जाता है पर अभी तक कोई उचित पहल नहीं किया गया है।



