साहिबगंज। ज़िला के तीनों विस सीट पर झामुमो ने कब्जा जमा लिया है। राजमहल सीट पर झामुमो ने भाजपा उम्मीदवार को हारते हुए पहली बार कब्जा किया है। राजमहल सीट पर जीत के बाद झामुमो सह महागठबंधन उम्मीदवार एमटी राजा ने झामुमो पार्टी व महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कहा कि सभी ने जाति, धर्म से ऊपर उठ कर मेहनत की। संथाल के चाणक्य पंकज मिश्रा को भी ईश्वर ने बाहर निकाल दिया। मइयां सम्मना योजना ने भी काम किया। लोगों ने बहुत विश्वास किया। जनता ने घुसपैठिया मुद्दे को नकार विपक्षी के स्टार प्रचारकों को गुसपैठिया माना। झामुमो नेता पंकज मिश्रा ने कहा कि राजमहल व मानिकचक के बीच में गंगा पर पुल बनाएंगे। वहीं साहिबगंज में एयरपोर्ट का निर्माण उनकी प्राथमिकता होगी। पंकज मिश्रा ने जीत का श्रेय गुरुजी, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन व यहां की जनता को जीत का श्रेय दिया। संथाल परगना झामुमो का गढ़ था,है और रहेगा। कहा कि जनता का जादू चला है। जनता ही मालिक, जनता की जनार्दन, जनता की चली। बोरियो विस से पहली बार चुनाव जीतने वाले धनंजय सोरेन ने कहा कि गुरुजी का पहले से फील्ड बना हुआ था, पहली बार टिकट मिला और जीत गए। अब यहां विकास का काम होगा। उनकी नहीं बल्कि ये जनता की जीत है। मेहनत जनता ने ही की। कहा कि विपक्षी दिग्गज नहीं थे। बल्कि झामुमो के नेता दिग्गज हैं। विपक्षी लोबिन जब जेएमएम में थे तब दिग्गज थे। भाजपा में जाकर खुद को दिग्गज समझ रहे थे क्या।

बरहेट विस:
1-गमलियल हेंब्रम-52328
2-हेमंत सोरेन-88932
3-थॉमस सोरेन-2075
4-दिनेश सोरेन-475
5-जोसेफ सोरेन-467
6-नथानियेल मालतो-624
7-रानी हांसदा-713
8-रोशनी मुर्मू-915
9-सेबेस्टियन हेंब्रम-1659
7-नोटा-3309
राजमहल विस:
1-अनंत कुमार ओझा-96700
2-मो ताजुद्दीन-140252
3-नंदलाल साह-1091
4-मोतीलाल सरकार-1876
5-रामेश्वर मंडल-342
6-मो साहादत हुसैन-309
7-अधीर कुमार मंडल-698
8-मो असलम-172
9-गोपालचंद मंडल-219
10-नाईम शेख-339
11-मुरली धर तिवारी-553
12-रणधीर प्रसाद-591
13-सद्दाम हुसैन-906
14-सुनील यादव-13802
15-नोटा-3040
बोरियो विस:
1-धनंजय सोरेन-97317
2-लोबिन हेंब्रम-78044
3-अमित कुमार मालतो-1612
4-अरुण कुमार बेसरा-505
5-महेश कुमार मालतो-291
6-मुकेश सोरेन-219
7-सूर्यनारायण हांसदा-2937
8-इनोसेंट सोरेन-440
9-चंदर मुर्मू-382
10-पौलुस मुर्मू-558
11-मंडल हांसदा-499
12-मनोज सोरेन-850
13-मरांग मरांडी-1033
14-रंजो कुमारी-1086
15-रामा पहाड़िया-2251



