Author: Santal Express

 नाला (जामताड़ा)– गुरुवार को नाला प्रखंड सभागार में सबकी योजना सबका विकास अभियान 2024 अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्त्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का  शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में पंचायत राज समन्वयक तरुण कुमार हेंब्रम तथा नाला पंचायत के  मुखिया अजित मुर्मू के द्वारा प्रशिक्षण दी गई।इस दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना अभियान के तहत जीपीएफटी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।इस क्रम में गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका  ग्राम तथा स्वास्थ्य ग्राम, बाल हितैषी ग्राम,पर्याप्त जलयुक्त ग्राम सहित विभिन्न बिंदु पर चर्चा की गई।इस दौरान स्थानीय लक्ष्य के अंतर्गत विभिन्न संस्थानो, हितकारों के बीच समन्वय और अभिसरण ,गांव में साझेदारी और…

Read More

जामताड़ा : जिम्नास्टिक फैडरेशन और इंडिया के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2024 का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इनडोर स्टेडियम सूरत में 02 जनवरी से 04 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई हैं। जिसमें झारखंड राज्य जिम्नास्टिक संघ द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जामताड़ा के कुल 06 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया गया। सभी खिलाड़ी देर रात ट्रेन से सूरत के लिए रवाना हुए। वही जानकारी देते हुए सचिव राजीव साव ने बताया की जिमनास्टिक एक प्रकार का खेल है जिसमें संतुलन , शक्ति , लचीलापन , चपलता , समन्वय , कलात्मकता और धीरज की आवश्यकता वाले शारीरिक…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) : गुरुवार को उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने कुंडहित प्रखंड के खजूरी एवं कुंडहित पंचायत के विभिन्न गांवों में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजनाओ एवं अबुआ आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अबुआ आवास के लाभुकों को समय से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं संचालित बागवानी में हो रहे कार्यों की जांच की। उन्होंने लाभुकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आम बागवानी योजना व्यक्तिगत लाभ योजना है। अगर आप इसे ठीक से बागवानी करते हैं तो आने वाले समय में यह योजना आपके लिए आय वर्द्धक सिद्ध होगी। आपको…

Read More

ठाकुरगंगटी (गोड्डा) । प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत मोपहरी स्थित खरहरी माता मंदिर के निकट गुरुवार हिंदू एकता दल के युवाओं द्वारा भगवा ध्वज पुनः बदलकर लगाया गया। हिंदू एकता के सदस्य रुद्र प्रताप राज ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 6 महीने पूर्व इस स्थल पर भगवा ध्वज लगाया गया था। अभी पुनः उसे बदलकर न्यू ध्वज लगाया गया। ध्वज 36 मीटर लंबा है और 60 मीटर ऊंचे बांस में इसे लगाया गया है। पिछली बार 34 मीटर का ध्वज लगाया गया था। बताया कि प्रत्येक छह महीने में यह ध्वज बदला जाता रहेगा। पुराने ध्वज को…

Read More

पूरे जिले में 2023 के मुकाबले 2024 में 144 मामले की कमी देखी गई है इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित मामला कुंजी गांव में स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सुर्खियों में रहा एस.के. झा सुमन दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में 2023 के मुकाबले 2024 में पुलिस बेशक शहर में क्राइम का ग्राफ पिछले साल 1467 के मुकाबले इस साल 1323 मामले दर्ज यानी पिछले साल के मुकाबले 144 मामले होने के कारण कम होने का दावा कर रही है, लेकिन महिलाओं पर होने वाले अपराध पिछले साल के मुकाबले बढ़े हैं। जिले के हंसडीहा…

Read More

संताल एक्सप्रेस बरहरवा: थाना क्षेत्र का अंतर्गत कहार पाड़ा स्थित एक नया मोटरसाइकिल गैरेज के अंदर से पुलिस ने फांसी के फंदे से झूलता हुआ 18 वर्षीय युवक का शव को बरामद किया है. पुलिस के सहयोग से युवक के शव को फांसी के फंदे से उतरा गया। युवक की शिनाख्त अजीत रवानी कहारपाड़ा बड़हरवा निवासी के पुत्र किशन रवानी के रूप में किया गया. घटना की जानकारी मोटरसाइकिल गैरेज के एक मिस्त्री ने बरहरवा पुलिस को दिया. घटना की सूचना पाकर बरहरवा थाना के एसआई सुदामा अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया,परिजनों…

Read More

संताल एक्सप्रेस साहिबगंज साहिबगंज मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के दामिनभिटा ग्राम के समीप एक पत्थर खदान के आसपास से गुरूवार को 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई। थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरूणजय सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बलों ने अज्ञात व्यक्ति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉ पिंकू चौधरी ने शव का पोस्टमार्टम किया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Read More

थाना में किया शिकायत, पुलिस ने घर बनाने का बंद कराया काम संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के महुबोना गांव में दखल व रैयती जमीन पर बंगाल के कुछ लोगों के द्वारा जबरन कब्जा करने की नीयत से घर बनाने का मामला प्रकाश में आया है l मामले को लेकर कई गांव के ग्रामीण एक जुट होकर इसका पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया l घटना की सूचना मिलते ही एएसआई जयशंकर राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँचकर उग्र ग्रामीणों से इसकी जानकारी ली तथा घर निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दिया है। वहीं ग्रामीणों…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ ।  पाकुड़ की अद्विता सिंह इन दिनों दक्षिण भारत के प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो धी जोड़ी में जलवा बिखेर रहीं हैं। यह डांस रियलिटी शो ई टीवी विन तेलुगु चैनल पर प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित हो रहा है। अद्विता ने दूरभाष पर बताया कि धी जोड़ी साउथ इंडिया का सबसे बड़ा और सर्वाधिक लोकप्रिय डांस रियलिटी शो है जिसके 19 वें सीजन में उनका परफॉर्मेंस चल रहा है। रियलिटी शो में टॉप 12 कंटेस्टेंट में मुकाबला जारी है। अद्विता के साथ डांसिंग मेल पार्टनर के रूप में हैदराबाद के…

Read More

रोड की चौड़ाई 20 फीट से घटकर 10 फीट तक ही रह गई है देवघर। जिले के मधुपुर शहर के गांधी चौक पर अतिक्रमण से आए दिन राहगीरों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांधी चौक के अलावा स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड, रामचंद्र बाजार हटिया रोड की अधिकांश सड़क अतिक्रमण की शिकार है। डीसी देवघर ने भी मधुपुर निरीक्षण के दौरान गांधी चौक से डालमिया चौक तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी इन प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। अतिक्रमण के कारण विशेष कर स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी…

Read More