Author: Santal Express

संभल । जिले के शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मस्जिद के अंदर वट वृक्ष भी मौजूद है। मस्जिद में कुआं भी मौजूद है, जो आधा अंदर है और आधा बाहर है।वहीं बाहर वाले हिस्से को ढक दिया गया है। जबकि कुंआ का आधा हिस्सा मस्जिद के अंदर है। 50 से ज्यादा फूल के निशान मिले हैं। इसके अलावा गुंबद के हिस्से को प्लेन कर दिया गया है। पुराने निर्माण को बदलने के भी सबूत मिले हैं। वहीं मस्जिद के अंदर नए कंस्ट्रक्शन के भी सबूत मिले हैं। एक तिकोना शेप पर प्लास्टर लगा कर…

Read More

प्रयागराज । महाकुंभ 2025 में संगम तट पर गीतानंद गिरी जी महाराज की एक खास बात उन्हें श्रद्धालुओं में काफी लोकप्रिय बना रही है। गीतानंद गिरी महाराज ने अपने शरीर पर सवा दो लाख से ज्यादा रुद्राक्ष धारण कर रखे हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ बातचीत में गीतानंद गिरी महाराज ने अपने इस खास संकल्प के बारे में बताया। आवाहन अखाड़ा हरियाणा शाखा के सचिव गीतानंद महाराज ने बताया कि 2019 में प्रयागराज में हुए कुंभ के दौरान उन्होंने एक अनूठा संकल्प लिया था। उनके संकल्प को छह साल ही हुए हैं और रुद्राक्ष की संख्या आज सवा दो लाख…

Read More

पलामू । नेशनल हाईवे 39 डालटनगंज -रांची मुख्य पथ पर पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह बकोरिया के पास शुक्रवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस का नाम जीपीएस जो डालटनगंज से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही…

Read More

गिरिडीह । जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह करीब तीन बजे हथियार बंद अपराधियों ने व्यवसायी सुरेश मोदी के घर धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना बिरनी के बिराजपुर चौक के समीप रहने वाले सुरेश मोदी और राजेश मोदी के घर पर हुई। मोदी बंधुओ के अनुसार सात की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसते ही गृह स्वामी सुरेश और उनके दोनों बेटे राजेश समेत घर की महिलाओं को पिस्तौल और धारदार हथियार का भय दिखाकर सबों को अपने कब्जे में किया। इस दौरान अपराधियों ने घर के एक एक…

Read More

खूंटी । जिले में वर्ष 2024 में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों ने एक ओर जहां प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, वहीं समाज के लिए भी ये आंकड़े डरावने लगने लगे है। बीते वर्ष खूंटी जिले में 123 लोगों ने वाहन दुर्घटना में जान गंवाई है। जिले में जितनी मौतें हार्ट अटैक या अन्य घातक बीमारियों से नहीं होती, उससे कहीं अधिक मौतें सड़क हादसों में हो रही है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति का गठन भी किया गया है। हर बार बैठक में सड़क हादसों को रोकने के उपायों पर चर्चा…

Read More

रांची । उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार देर रात ठंड को देखते हुए रांची शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को देखते हुए निगम के सभी आश्रय गृहों में बेड, कंबल, पेयजल इत्यादि की बेहतर इंतजाम के साथ तमाम व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिए। साथ ही सड़कों पर रात्रि में गुजर बसर कर रहे व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन वृहद स्तर पर चलाते हुए निकटतम आश्रय गृह में…

Read More

नया साल 2025 कई लोगों के लिए खास है। सभी ने इस नए साल का स्वागत बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया। आम जनता के साथ-साथ कलाकारों ने भी अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मनाया। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के लिए नया साल रिकॉर्ड तोड़ने वाला साबित हुआ। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्वशी रौतेला अपने बेहतरीन डांसिंग स्टाइल और एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन उर्वशी इस समय अपनी एक स्टेज परफॉर्मेंस के कारण सुर्खियों में हैं। नए…

Read More

सिडनी । भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहले दिन भारत ने जहां अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए, वहीं, ऑस्ट्रेलिया की भी पहली पारी की शुरुआत खराब रही और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने पर केवल 9 रन पर 1 विकेट खो दिया है। सैम कोंस्टास 7 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि उस्मान ख्वाजा केवल 2 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। पहली पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। पंत के…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। शराब घोटाला मामले में निदेशालय को कवासी के खिलाफ सबूत मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि कवासी अवैध शराब बिक्री पर कमीशन लिया करते थे। इस मामले में उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए आज ईडी के अधिकारियों ने बुलाया है। कवासी लखमा शुक्रवार की सुबह रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय उपक्षेत्र कार्यालय पहुंचे हैं। सबको राम- राम कहकर वे ऑफिस में दाखिल हुए। शराब घोटाले में उन पर कमीशन लेने का है।उनसे शराब घोटाले मामले में पूछताछ की जा रही है । जिस समय…

Read More

 रांची । उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को रांची में राज्य के आठ देसी शराब उत्पादक कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक की।इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 से लेकर अब तक देसी शराब के उत्पादन में लगातार गिरावट आई है। ऐसा होने से उपभोक्ताओं को शराब नहीं मिल रही है वहीं सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राज्य में मौजूद आठ देसी शराब उत्पादक अपने उत्पादन बढ़ाने का काम करें अन्यथा…

Read More