संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। मनीरामपुर पंचायत समिति के सदस्य डॉक्टर शेख सैफुद्दीन का प्रयास रंग लाया । इशाकपुर–चांचकी बाईपास सड़क के मनीरामपुर मोड (नया अंजना) से मनीरामपुर के उत्तर टोला प्राथमिक विद्यालय तक मनीरामपुर पंचायत समिति के सदस्य डॉक्टर शेख सैफुद्दीन के लंबी प्रयास के बदौलत सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हो सका है । मालूम हो कि उक्त सड़क के लिए उन्होंने लगातार उपयुक्त हो पत्र लिखकर अवगत कराते रहे। यह सड़क काफी जर्जर हो चुका था। इसके उन्मुखीकरण से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कमी होगी। इस रास्ते के निर्माण होने से नवादा, रहसपुर, तारापुर, मनीरामपुर ,पृथ्वी…
Author: Santal Express
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका की चयन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि सेविका सहायिका पोषक क्षेत्र का हो यह जांच कर ही चयन प्रक्रिया शुरू करे। इसमें कोई गड़बड़ी होती है तो उसकी जिम्मेवारी संबंधित सीडीपीओ का होगा। इसे लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बाड़ा, लिट्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार, सीडीपीओ,…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर ( पाकुड़ ) बाजार स्थित फुटबाल मैदान में आयोजित जेएमएम चैम्पियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को धूलियांन और भगालपुर के बीच खेला गया। जिसमें धूलियांन ने भगालपुर 75 रनों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए धूलियांन की टीम ने निर्धारित 18 ओवरों में 248 रनों स्कोर खड़ा कर दिया। धूलियांन की ओर से आसिफ अली ने 77 रनों शानदार पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भगालपुर की टीम 185 रनों में ही आलआउट हो गई। भगालपुर की ओर से संजू ने 75 रनों की धुआंदार…
नाला (जामताड़ा)– शुक्रवार को नाला नेताजी स्टेडियम में मुखिया संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलडंगाल पंचायत के मुखिया सनोहरि हेंब्रम ने की। इस दौरान पंचायत विकास की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की गई किस क्रम में मनरेगा, 15 वां वित्त आयोग सहित विभिन्न बिंदुओं विकास योजनाओं पर चर्चा की गई साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति एवं जरूरतमंद लोगों तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर भी आवश्यक परामर्श किए गए। वहीं नए साल के उपलक्ष में सामूहिक रूप से 5 जनवरी को वन भोज करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर…
जामताड़ा : पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों में ताहिर अंसारी और मुजाहिद अंसारी शामिल हैं। पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी के नेतृत्व में गठित टीम ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह और सुंदरजोरी गांव से इन दोनों अपराधियों को पकड़ा है। इस घटना का खुलासा करते हुए जामताड़ा के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 1/25 दर्ज कर…
लेकिन 4 करोड़ लोगों को घर देकर उनके सपने पूरे किए बीते 10 वर्षों से दिल्ली एक बड़ी ‘आप-दा’ से घिरी है : प्रधानमंत्री नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आआपा सरकार को ‘आप-दा’ की संज्ञा देते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से राष्ट्रीय राजधानी आपदा से घिरी हुई है। उन्होंने दिल्लीवालों से इसे बदलने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री अशोक विहार में झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए बनवाए गए स्वाभिमान अपार्टमेंट में…
मौसम विभाग ने 2025 के मौसम के अनुमान का अलर्ट किया जारी नई दिल्ली । देश में कड़ाके की ठंड जारी रही है। ये ठंड 15 दिसंबर के बाद शुरू हुई, जो अभी तक जारी है। पूरे देश में ठंड के मात्र 15 दिन हुए हैं, लेकिन मौसम विभाग ने 2025 के मौसम अनुमान के विपरीत दिसंबर का आधा महीना ज्यादा गर्म रहा। अब फिर से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि जनवरी से गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा। पूर्वानुमान ने बताया कि जनवरी से मार्च तक महीना अपेक्षाकृत ज्यादा गर्म होगा।…
नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नए साल में दुनिया का सबसे महंगा सैटेलाइट लांच करने को तैयार है। इस सैटेलाइट को मार्च में लांच किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि सैटेलाइट को इसरो और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मिलकर तैयार किया है। इसकी लागत 12,505 करोड़ रुपये है और ये दुनिया का अब तक का सबसे महंगा सैटेलाइट है। यह सैटेलाइट हर 12 दिन में धरती की एक-एक इंच जमीन को स्कैन करेगा। यह इकोसिस्टम में गड़बड़ी और दुनिया भर में बदल रहे मौसम का निरीक्षण करेगा। यानी इसकी मदद से धरती…
बीचिंग । कोरोना के बाद अब चीन में एक और वायरस ने तबाही मचा दी है। यहां अस्पतालों में जमकर भीड़ हो रही है और श्मशान घाटों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। जी हां, चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का प्रकोप फैलता जा रहा है। इसकी वजह से चीन में फिर से कोरोना जैसा नजारा दिख रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। श्मशान घाट भी भर चुके हैं। चीन का यह सच सोशल मीडिया पर अब आग की तरफ फैल रहा है। कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा है कि यह नया वायरस एचएमपीवी तेजी…
नई दिल्ली । बढ़ती ठंड का फायदा उठाने की फिराक में आतंकी हैं। भारत में घुसपैठ के लिए अपनी योजना बना रहे हैं। खबर है कि इसके लिए पीओके में बैठक भी की गई है। पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रची है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, वहां की आर्मी और आतंकियों ने मिलकर एक हाईलेवल मीटिंग की है। इस मीटिंग में जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की प्लानिंग हुई। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने 300 एसपीजी कमांडो को पीओके यानी पाक के कब्जे वाले कश्मीर के हजीरा इलाके में तैनात किया है।…

