रांची । रिम्स ने पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत रिम्स के कुल 41 विभागों के पीएचडी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया होगी। आवेदन वेबसाइट रिम्स के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ 15 जनवरी तक जमा करना होगा। पीएचडी एंट्रेंस 18 फरवरी को संभावित है। परीक्षा ऑफलाइन मोड पर होगी। परीक्षा अवधि 120 मिनट का होगा। इसमें एमसीक्यू पैटर्न पर सवाल होंगे। परीक्षा केंद्र रिम्स, रांची में ही होगा। इसमें आवेदन फॉर्म शुल्क जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 300 रुपये एवं झारखंड के एससी…
Author: Santal Express
साहिबगंज- जिले में आए दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. दिनदहाड़े अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. जहां ताजा मामला जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट परिसर के समीप शनिवार को एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुल्लीभट्टा पांच मोड निवासी दिलीप तांती के 23 वर्षीय पुत्र नवल कुमार तांती को अपराधियों ने सीने पर गोली मारी और नवल कुमार तांती गिर गए जहाँ आसपास व पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल लाया अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात…
इंदौर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को इंदौर में घोष वादन कार्यक्रम हुआ। इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी मौजूद रहे। वे संघ कार्यालय सुदर्शन से दोपहर 3.15 बजे दशहरा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। ध्वजारोहण के बाद मालवा प्रांत के 28 जिलों के 870 घोष वादकों की प्रस्तुति शुरू हुई। वादकों ने वंशी की धुन पर राम आएंगे अवध में राम आएंगे.. भजन की सम्मोहक प्रस्तुति दी। घोष दल ने संघ के 100 साल पूरे होने के अवसर पर 100 की आकृति बनाई। इसी तरह शिवलिंग और स्वस्तिक की आकृति भी बनाई…
देवघर। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति को गुरुवार की देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल का नाम 40 मुन्ना कुमार यादव है। जो बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है। गुरुवार की रात को उसे कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरन तालाब के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया है। उसे सिर में गोली मारी गई है। कटोरिया पुलिस ने उसका ऑटो भी…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर। नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन मोहल्ला स्थित एक मकान के कमरे से एक युवती का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान वद्र्धमान जिला के टेटीखोला आरा निवासी 30 वर्षीय ब्यूटी राणा के रूप में की गई। शव की हालत को देखकर अंदाज लगाया गया कि उसकी मौत कई दिन पूर्व हुई होगी। शव से दुर्गंध भी निकल रहा था। सूचना पर नगर थाना के एसआइ अरुण दत्त शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो शराब व बियर की खाली बोतल पाया। बाद में पुलिस ने युवती…
दुमका । जिला के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया पथ पर विजयपुर के पास घटी। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर से खलासी गिर कर घायल हो गया। इसमें ट्रैक्टर का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया। इलाज के लिए गंभीर अवस्था में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के आमजोला गांव निवासी सुकोल मरांडी है। दूसरी घटना जामा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि संपत्ति का अधिकार संवैधानिक अधिकार है और किसी भी व्यक्ति को कानून के अनुसार पर्याप्त मुआवजे के भुगतान किए बिना उसकी संपत्ति से बेदखल नहीं किया जा सकता। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि संविधान (44वां संशोधन) अधिनियम, 1978 के कारण संपत्ति का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं रह गया है, लेकिन कल्याणकारी राज्य में यह मानव अधिकार और संविधान के अनुच्छेद-300-ए के तहत संवैधानिक अधिकार है। यह अनुच्छेद कहता है कि कानूनी अधिकार के बिना किसी भी व्यक्ति को उसकी संपत्ति से बेदखल नहीं किया जाएगा।…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अवहेलना मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के जवाब (प्रतिशपथ पत्र) पर प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय देने का आग्रह किया। कोर्ट ने आग्रह स्वीकार करते हुए चार सप्ताह का समय हेमंत सोरेन को प्रदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के जरिये दर्ज शिकायतवाद को निरस्त करने का आग्रह हाई कोर्ट से किया…
संताल एक्सप्रेस साहिबगंज साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ाबाड़ी वाली हटिया के समीप स्थित एक मकान में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसका पता तब चला जब मकान मालिक कोलकाता से गुरुवार की रात घर पहुंचे। दरअसल संत जेवियर स्कूल के शिक्षक पुण्य गौरव अपनी मां व छोटे भाई के साथ 25 दिसंबर को कोलकाता गए थे। गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे जब वापस घर पहुंचे तो मेन गेट में लगा दो ताला अलग हटा कर रखा था। उसके पहले गैलेरी का गेट और उसमें ताला लगा हुआ था। पुण्य गौरव ने बताया कि जब…
ठिठुरन भरी ठंड में शिक्षकेतर कर्मचारियों का हड़ताल एवं तालाबंदी जारी कहा: बाह्य स्रोत पर नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को प्रतिमाह आंतरिक स्रोत से लाखों का भुगतान क्यों, जांच होनी चाहिए यक्ष प्रश्न आंतरिक स्रोत से लाखों करोड़ों के भुगतान का आदेश कुलपति को राजभवन से प्राप्त, लेकिन शिक्षकेतर कर्मचारियों के भुगतान पर चुप्पी: परिमल कुंदन दुमका ब्यूरो दुमका। मांगें जायज पर देंगे नहीं पिछले एक महीने से ज्यादा समय से सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों के चल रहे हड़ताल एवं तालाबंदी कार्यक्रम का सबसे मजेदार और हास्यास्पद पक्ष है प्रभारी कुलपति का यह बयान कि “कर्मचारियों की मांग…

