32 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार, 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा नई दिल्ली । भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश समेत 4 खिलाडिय़ों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। वहीं 32 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा 32 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार मिला है। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने गुरूवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी को सुबह…
Author: Santal Express
अशोक कुमार उडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद गुरूवार को रांची हवाई अडृडे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया । ताशा पार्टी के साथ कार्यकर्ता नाचे झूमे और आतिशबाजियां कीं। दो दिनों तक उनके सरकारी आवास पर उन्हें पुष्पगुच्छ देनेवालों का तांता लगा रहा; उनमें कई गैर राजनीतिज्ञ लोग, ब्यूरोक्रेट, पार्टी के एमपी, पूर्व विधायक व राज्य के विभिन्न भागों से आऐ भाजपा व मोर्चा के युवा कार्यकर्ता भी थे। प्रिंट मीडिया से लेकर इलेक्ट़ोनिक मीडिया के पत्रकार उनसे लगातार इंटरव्यू लेते रहे और उसे प्रसारित करते रहे। प्राय: हर…
शिक्षकेतर कर्मी के हड़ताल से छात्र परेशान, विश्वविद्यालय प्रशासन चला रहा है हठयोग: श्री नेतलाल मिर्धा विश्वविद्यालय में पिछले एक महीने से अधिक समय से तालाबंदी, सरकार उदासीन: परिमल कुंदन दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका एवं अंतर्गत सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकेतर कर्मियों की हड़ताल अब तक जारी है कर्मचारी अपनी एक सूत्री मांग पर डटे हुए हैं। विश्वविद्यालय मुख्यालय कार्यालय सहित सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी है सभी कार्य पूरी तरह से ठप हैं। कर्मचारियों को दो माह से वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है जबकि पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को भुगतान कर दिया गया है।…
दुमका। ग्राम प्रधान मांझी संगठन सह मांझी स्थान जहेरथान संवर्धन समिति ने गांधी मैदान दुमका में संताल परगना प्रमंडलीय स्तरीय सोहराय पर्व संताली रीति रिवाज से गुरुवार को दिशोम नायकी सोनालाल हेंब्रम द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर मनाया गया। जिसमें गाड़ेटांडी में विधिवत पूजा अर्चना किया गया। नायकी बाबा द्वारा पूजा अर्चना में पांच मुर्गी एवं मुर्गी अंडा गोडथान में मरांग बुरू, जाहेर ऐड़ा,गोसाई ऐड़ा, मोड़ कु, तुरई कु ये सभी संथाल समाज के धरोहर ईष्ट देवता का रूप में पूजा अर्पित की गई। जिसमें सभी समाज के सुख समृद्धि हेतु कामना किया गया ।आयोजन में प्रमंडल के गांव-गांव से…
शिविर में कैंसर स्क्रीनिंग एवं निःशुल्क चिकित्सा की गई धनबाद।असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट ने गुरुवार को झरिया के जोरापोखर क्षेत्र में कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग सह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक करने और उन्हें निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में असर्फी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों, निदान और उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कैंसर स्क्रीनिंग के माध्यम से लोग अपनी स्वास्थ्य की स्थिति का मूल्यांकन कर सकें।कैंसर स्क्रीनिंग के अलावा स्वास्थ्य संबंधी अन्य परामर्श…
देवघर वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को 40 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा देवघर। आसनसोल मंडल के झाझा-सीतारामपुर सेक्शन में फुट ओवरब्रिज को हटाने और सीमित ऊंचाई वाले सबवे और फुट ओवरब्रिज को शुरू करने के लिए 05 जनवरी (रविवार) को पावर और ट्रैफिक ब्लॉक की योजना बनाई गई है। इसके परिणामस्वरूप ट्रेन चलाने में नई व्यवस्था की गई है,जिसमें 04 जनवरी को पैसेंजर (मेमू) रद्द रहेगी, 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू। 05 जनवरी को पैसेंजर (मेमू ) का रद्दकरण: 63562 बैद्यनाथ धाम-आसनसोल मेमू,63298 झाझा-देवघर मेमू,63209 देवघर-पटना मेमू, 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू,63561 आसनसोल-जसीडीह मेमू,63570 बैद्यनाथ धाम-आसनसोल मेमू,63545 अंडाल-जसीडीह मेमू,63546 जसीडीह-अंडाल मेमू,63565 जसीडीह-झाझा मेमू,63566…
दुमका । नगर थाना क्षेत्र के पुराना दुमका स्थित जरूवाडीह मुहल्ले में गुरुवार काे स्थानीय लोगों ने एक कथित मोबाइल चोर को पकड़ कर बिजली के खंभे में बांध दिया। इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच और कथित मोबाइल चोर युवक को लेकर नगर थाना पहुंची। जानकारी के जरूवाडीह के लोग आए दिन मोबाइल चोरी की घटना से परेशान थे। बताया जा रहा है कि जरूवाडीह निवासी विशाल कुमार राम बुधवार को चोरी की नीयत से गांव के संतोष मल्लाह के घर में घुस गया था। घर के लोगों की नजर उस पर पड़ गई…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । झारखंड पुलिस विभाग ने एक बड़ी पहल करते हुए प्रदेश के 98 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन देकर पुलिस निरीक्षक बनाया है। इस सूची में पाकुड़ जिले से दो पुलिस अवर निरीक्षक जलाधर हेंब्रम और विज बिनकस कुजूर का नाम भी शामिल है। जलाधर हेंब्रम और विज बिनकस कुजूर का योगदान जलाधर हेंब्रम, जो पहले मालपहाड़ी थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, फिलहाल मुफस्सिल थाना में तैनात हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विज बिनकस कुजूर,…
मेहरमा संवाददात : बलबड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम कमरगामा- कुमरडोय निवासी सिकन्दर शर्मा व्यवसायी के घर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि शर्मा अपने सपरिवार के साथ बुधवार को नया साल मनाने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर गया हुआ था। तभी देर रात्रि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर घर मे रखा जेबर,नगद रूपये लेकर फरार हो गया। इधर शर्मा ने बताया कि जब मैं अपने रिश्तेदारों के घर नया साल मना कर वापस घर आये तो देखा कि घर का ताला तुटा हुआ…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़ )। जिला मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर हिरणपुर प्रखण्ड मुख्यालय के समीप हिरणपुर बाजार स्थित सुभाष चौक पर सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद कद प्रतिमा लगाने व सौन्दर्यकरण का काम तीव्र गति से डीबीएल कोल कम्पनी के द्वारा कम्पनी के अभियंता लव मिश्रा की उपस्थिति मे किया जा रहा है। हिरणपुर के अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिमा के चारो ओर गोलम्बर में स्टील का रड लगाया जाएगा एवं इसे 2 फीट छोटा किया जाएगा। पूर्व में जो लगे प्रतिमा की नीचे पारापिड पर लगे टाइल्स की जगह ग्रेनाइट लगाया जाएगा।वही उपस्थित डीबीएल कोल…

