देवघर। जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटांड़ ग्राम निवासी राजू मंडल को गांव के ही प्रवीण मंडल ने रड से मारकर जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में राजू मंडल ने बताया कि नववर्ष के मौके पर वह अपने परिवार के साथ गांव से सटे खेत में पिकनिक मनाने के लिए गया था। इसी बीच प्रवीण मंडल ने उसे फोन कर कहा कि उसे पिकनिक में शामिल नहीं करने का अंजाम शाम तक भुगतना पड़ेगा। इसके बाद शाम को जब राजू मंडल अपने घर जा रहा था, तो इसी बीच प्रवीण मंडल पीछे से आकर रड से उसके माथे…
Author: Santal Express
अनुकम्पा के आधार पर चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु की गयी अनुशंसा देवघर। विशाल सागर की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति से संबंधित मामलों की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने संबंधित सभी विभिन्न विभागों, प्रखण्डों तथा अंचलों से आये अनुकम्पा से संबंधित सभी मामलों के साथ रिक्त पदों, पेंशन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए विभिन्न कार्यालयों में सेवा निवृत हुए कर्मियों के बाद रिक्त पदों की जानकारियों से अवगत हुए। साथ ही अनुकम्प व पेंशन से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित…
रांची । हाई कोर्ट में गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जरिये दायर शिकायत पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एफआईआर को सीबीआई सहित अन्य स्वतंत्र एजेंसी को देने का आग्रह करने वाले ईडी की याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में हेमंत सोरेन के जवाब (प्रति शपथ पत्र) पर ईडी के वरिष्ठ अधिकारी देवव्रत झा को अपना प्रतिउत्तर देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। अगली सुनवाई 3 सप्ताह बाद होगी। ईडी की ओर से अधिवक्ता एके दास और सौरभ कुमार ने पैरवी की। देवव्रत झा की ओर से हाई कोर्ट में…
नवादा । नवादा में पुलिस ने गुरुवार को एक स्कूटी पर लदे भारी मात्रा में शराब के साथ स्कूटी को जप्त कर ली है ।वहीं शराब माफिया भागने में सफल रहा. शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया टीओपी की पुलिस ने कलाली रोड मोहल्ले से एक स्कूटी पर लदे विदेशी शराब के जखीरे को बरामद किया है. इससे पहले पुलिस शराब तस्कर को दबोच पाती, कारोबारी शराब लदे स्कूटी को छोड़कर फरार हो गया।जिससे स्कूटी से तलाशी के दौरान 9.750 लीटर शराब जब्त की…
बिहार के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वह सरकार के साथ मिलकर अवश्य करेंगे : आरिफ मोहम्मद पटना । आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्णन विनोद चंद्रन ने उन्हें शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव और दोनों उप मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में आरिफ मोहम्मद…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी जमीन के अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने सरकारी जमीन को छह महीने के भीतर अतिक्रमण से मुक्त कराने का डेडलाइन तय किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। गुरुवार को साल के पहले प्रशासनिक बैठक में ममता बनर्जी ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया, “जो भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई मंत्री, पार्षद,…
लोहरदगा । कुडू थानाक्षेत्र के जामुनटोला गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। जब ठंड से बचाव को लेकर पुआल से बने कुंबा में सो रहें अधेड़ की पुआल गांज में आग लगने के बाद झुलसने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि कुड़ू अखराटोली निवासी पंचम उरांव ठंड से बचाव को लेकर जामुनटोला खलिहान में बने पुआल के कुंबा मे सोया हुआ था। पुआल गांज के बगल में आग जलाया गया था। अचानक बुधवार देर रात कुंबा के बगल…
गिरिडीह । जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग- अलग सडक हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना निमियाघाट थाना के ईसरी बाजार में कलाली रोड के समीप की है। बताया गया कि टीएमटी छड़ लोडेड ट्रेलर ने एक मारुति ओमनी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मारुति सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ईसरी बाजार के रहने वाले चीकू पंडित (30) के रूप में की गई है । वहीं दूसरी घटना डुमरी के असुरबांध के समीप हुई। जहां एक अज्ञात गाड़ी के टक्कर से बाइक चालक…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षतावाली खंडपीठ में गुरुवार को सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, महिला आयोग अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने उपस्थित होकर अदालत को जानकारी दी कि शीघ्र ही सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ है। बीच में चुनाव घोषित हो गया था इसीलिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब शीघ्र ही नियुक्ति कर दी जाएगी। इस पर अदालत ने उन्हें नियुक्ति कर कोर्ट को…
रांची । हाईकोर्ट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ रांची एमपी-एमएलए कोर्ट की कार्रवाई को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने सांसद दीपक प्रकाश के खिलाफ कांके थाना में दर्ज एफआईआर को निरस्त कर दिया है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। कांके के सुकुरहुरटू इलाके में किसान आंदोलन से जुड़े मामले को लेकर दीपक प्रकाश और पूर्व विधायक समरी लाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उक्त लोगों के खिलाफ कांके…

