नई दिल्ली । एस्ट्रोजन का बढ़ा स्तर महिलाओं को शराब का आदी बना सकता है। यह दावा किया है शोधकर्ता वैज्ञानिकों ने। हाल ही में चूहों पर किए गए एक प्रीक्लिनिकल अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है। वेइल कॉर्नेल मेडिसिन के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में एक प्रीक्लिनिकल अध्ययन के अनुसार, महिला सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन महिलाओं के शराब सेवन की प्रवृत्ति को कंट्रोल करता है। अध्ययन में खुलासा हुआ है कि एस्ट्रोजन का उच्च स्तर महिलाओं में अत्यधिक शराब की प्रवृत्ति बढ़ाता है और ये खोज उनके बर्ताव को समझने में मदद कर सकता है। विश्वविद्यालय में फार्माकोलॉजी की एसोसिएट…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । शोधकर्ता वैज्ञानिक अब यह जान चुके हैं कि पृथ्वी के मेंटल से सोना कैसे निकलकर पृथ्वी की सतह तक पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की टीम ने इस रहस्य का पर्दाफाश करने के लिए एक जटिल अध्ययन किया है। वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि सोना पृथ्वी के गहरे मेंटल से ऊपर की सतह तक कैसे पहुंचा। यह प्रक्रिया सल्फर यानी गंधक के साथ सोने की प्रतिक्रिया से जुड़ी है। इससे पहले वैज्ञानिक यह समझने में नाकाम रहे थे कि सोना पृथ्वी के भीतर कैसे संचालित होता है। अब वे यह जानने में कामयाब हो गए हैं कि पृथ्वी…
चावल, गेहूं, प्याज, लहसुन, चीनी, कपास, अनाज के लिए भारत पर निर्भर नई दिल्ली । अगस्त में शेख हसीना का तख्ता पलट होने के बाद बांग्लादेश ने भारत की खिलाफत करना शुरू कर पाकिस्तान-चीन से करीबी बढ़ाने लगा। हालांकि, वे इस तथ्य को नजरअंदाज कर रहा है कि वह अलग-अलग जरूरत की चीजों के लिए भारत पर निर्भर है और दूरी बनाना उसकी अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी साबित होगा। भारत एशिया में बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। बांग्लादेश चावल, गेहूं, प्याज, लहसुन, चीनी, कपास, अनाज, रिफाइंड पेट्रोलियम, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक और स्टील जैसी अलग-अलग जरूरी चीजों के लिए…
नई दिल्ली । साल 2025 के पहले ही दिन पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बातचीत हो रही है। पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, बहुत ही यादगार बातचीत! पेश हैं मुख्य अंश…। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत के बीच बातचीत को देखा जा सकता है। वीडियो में सबसे पहले फूलों का गुलदस्ता लेकर गायक दिलजीत आते हैं। पीएम मोदी उनका अभिवादन करते हैं। इसके बाद पीएम मोदी…
वन विभाग और गुजरात की बर्ड कंजर्वेशन सोसाइटी करेगी आयोजन जामनगर/अहमदाबाद | तटीय और समुद्री पक्षियों का स्वर्ग कहलाने वाले जामनगर के समुद्री राष्ट्रीय उद्यान अभयारण्य में 3 से 5 जनवरी तक तटीय और समुद्री पक्षी की पहली जनगणना हाेगी। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन वन एवं वन्य जीव क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञ अपनी जानकारी देंगे। दूसरे दिन पक्षी गणना हाेगी। तीसरे दिन ज्ञान साझाकरण एवं कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में गुजरात सहित कई राज्यों के पक्षी प्रेमी, विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल हाेंगे। गुजरात अपनी जैव विविधता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र…
ढाका । बांग्लादेश में आज चट्टोग्राम की एक अदालत ने हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जज ने ब्रह्मचारी को जमानत देने से इनकार कर दिया। चिन्मय नवंबर से जेल में बंद हैं। द डेली स्टार के अनुसार, चट्टोग्राम मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश एमडी सैफुल इस्लाम ने लगभग 30 मिनट तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी। मेट्रोपॉलिटन लोक अभियोजक एडवोकेट मोफिजुल हक भुइयां ने इसकी पुष्टि की। चिन्मय के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्जी…
राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया जांच का आदेश, कहा-यह गंभीर घटना, इसका हो सकता है न्यू ऑरलियन्स आतंकी हमले से संबंध वाशिंगटन । अमेरिका के न्यू ऑर्लिन्स में नये साल के पहले दिन हुए हमले के बाद अब लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर साइबरट्रक में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे गंभीर घटना बताते हुए जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना का न्यू ऑर्लिन्स में हुए आतंकी हमले से संबंध हो सकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, बुधवार सुबह लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल…
अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर बनाने वालेआदित्य धर अब ‘धुरंधर’ के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह इस फिल्म में किस तरह का किरदार निभाएंगे, खासकर जब उनके पिछले कुछ प्रोजेक्ट्स उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर सके। रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ से लीक हुआ लुक वाकई में काफी दिलचस्प और अलग नजर आ रहा है। पगड़ी, सूट, और चेहरे पर चोट के निशान उनके किरदार की गहराई और गंभीरता को बयां करते हैं। साथ ही, लंबे बाल…
शिमला । हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश के पांच शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति जिला का ताबो -14.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। इसी जिला के समधो में न्यूनतम तापमान -9.3 डिग्री, कुकुमसेरी में -6.9 डिग्री, केलंग में -6.2 डिग्री और किन्नौर के कल्पा में -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश की राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और यह सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि शिमला की रातें अब मैदानी इलाकों से भी ज्यादा गर्म हैं। पिछले 24…
अभिनेता वरुण धवन की साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ फिलहाल 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज हाे चुकी है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक है। फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। फिल्म की लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है। अभिनेता ‘बेबी जॉन’ थलापति विजय की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म की…

