Author: Santal Express

सोना 77,023 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 88,420 रुपए प्रति किलो नई दिल्ली। सराफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गुरुवार को सोने का भाव 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 77,023 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.96 फीसदी बढ़त के साथ 88,420 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 440 रुपए बढ़कर 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह नए साल की शुरुआत मजबूत रही। मंगलवार को सोने का भाव 78,950 रुपए प्रति…

Read More

एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल दरें 11-25 प्रतिशत बढ़ाईं मुंबई । दूरसंचार कंपनियों का कुल राजस्व सालाना आधार पर सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में 10.5 प्रतिशत बढ़कर 91,426 करोड़ रुपये रहा है। यह वह अवधि है, जब मोबाइल सेवा प्रदाताओं ने शुल्क दरें बढ़ाई थीं। दूरसंचार नियामक ट्राई की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की कंपनियों के प्रदर्शन के बारे में संकेत देने वाली तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, समायोजित सकल राजस्व 13.11 प्रतिशत बढ़कर 75,310 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 66,583 करोड़ रुपये था। समायोजित…

Read More

अनुमानित राशि 35,000 से 40,000 करोड़ रुपए होगी मुंबई । भारत और एशिया के सबसे अ‎धिक रईसों में से एक मुकेश अंबानी अब तक के सबसे बड़े आईपीओ लाने पर ‎विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस जियो का आईपीओ जल्द लॉन्च हो सकता है, जिसकी अनुमानित राशि 35,000 से 40,000 करोड़ रुपए होगी। सूत्रों के मुताबिक इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के साथ-साथ ताजा शेयर भी जारी किए जाएंगे। यह आईपीओ 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है। हुंडई मोटर इंडिया पिछले साल 27,870.16 करोड़ रुपए का आईपीओ लाई थी जो देश में अब तक…

Read More

मुम्बई । भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। कांबली को करीब दो हफ्ते पहले गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। वह मूत्र संक्रमण और खिंचाव के कारण परेशान थे पर बाद में जांच के बाद उनके मस्तिष्क में थक्के पाए गए थे। कांबली नशे के कारण भी काफी कमजोर हो गये थे। वहीं अपने नये साल के संदेश में कांबली ने लोगों से शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की और कहा कि बुरी आदतें किसी की भी जिंदगी खराब कर सकती हैं। कांबली का इलाज करने वाले…

Read More

सिडनी । भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह चोटिल होने के कारण शुक्रवार से यहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांचवे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच से बार हो गये हैं। इसी को लेकर भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि आकाशदीप की कमर में दर्द है। आकाशदीप के बाहर होने के कारण हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को अंतिम ग्यारह में जगह मिली है। सिडनी क्रिकेट मैदान आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए सहायक रहता है, इसलिए भारतीय टीम 2 स्पिनरों को भी यहां शामिल कर सकती है।…

Read More

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर खराब बल्लेबाजी के लिए निशाना साधा है। क्लार्क के अनुसार रोहित कप्तान होने के कारण ही सिडनी में पांचवे टेस्ट में भी खेलेंगे हालांकि इस सीरीज में वह रन बनाने में विफल रहे हैं। क्लार्क ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि जब वह चाहेंगे तभी संन्यास लेंगे। भारतीय बोर्ड उन्हें हटाये ऐसा मुझे नहीं लगता। हालांकि रन नहीं बनाने के कारण उनपर दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं पर…

Read More

मामला खैरा प्रखंड में कार्यरत नियोजित शिक्षिका का है जमुई । ज्वाइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद ‎बिहार के जमुई में शिक्षिका सेवानिवृत्त हो गईं है। यह मामला खैरा प्रखंड में कार्यरत नियोजित शिक्षिका अनीता कुमारी का है। जिन्हें ज्वाइन लेटर 30 दिसंबर 2024 को मिला और अगले दिन 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हो गई। जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्ल्स 2 उच्च विद्यालय शोभाखान में कार्यरत अनीता कुमारी ने 6 मार्च 2014 को हाई स्कूल की शिक्षिका के रूप में उन्होंने अपना योगदान दिया था। इसके बाद साक्षमता वन की परीक्षा में वह शामिल हुई। जिसके…

Read More

युवती के बॉयफ्रेंड स‎हित पांच आरोपी गिरफ्तार अररिया । बिहार के अररिया में पुलिस ने एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती पर मंगेतर पर गोली चलवाने का आरोप है। युवती का मंगेतर दीपक बैंक में काम करता है। हालांकि युवक की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, अररिया में एक युवती की बैंककर्मी युवक के साथ शादी तय हुई थी। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले तो अपराधियों को हायर किया और अपने होने वाले पति दीपक पर गोली चलवा दी। इसके ‎लिए युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने अपराधियों को…

Read More

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का स्मारक बनाए जाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके लिए कई स्थानों का चयन कर उसकी सूची पूर्व पीएम के परिजनों को सौंप दी गई है। इससे पहले इस मामले में खूब राजनीति हुई थी।कांग्रेस का कहना था कि उन्हें वहीं मुखाग्नि दी जानी चाहिए थी, जहां उनका अंतिम संस्कार हो। निगम बोध पर उनके अंतिम संस्कार को अपमान करार देते हुए कांग्रेस ने हमला बोला था। वहीं सरकार का कहना था कि हम उनके स्मारक के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं और ट्रस्ट का इसके लिए गठन किया जाएगा। ऐसे…

Read More

नई दिल्‍ली । क्‍या आप जानते हैं कि आपके अनगिनत काम को चुटकी में आसान करने वाला ये मोबाइल फोन बनाया किसने था ? किस कंपनी ने इसे पहली बार बनाया और बेचा था? पहली बार जब इसे बनाया गया तब ये कैसा दिखता था और क्‍या वर्तमान में जो हैंडसेट बाजार में हैं, वैसा ही था? मोटोरोला के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने कभी नहीं सोचा था कि उनका प्रोजेक्ट इतिहास के सबसे जरूरी आविष्कारों में से एक बन जाएगा। मार्ट‍िन, मोबाइल फोन से कॉल करने वाले दुनिया के पहले इंसान थे। लेकिन ये एक दिन में नहीं हुआ। सालों…

Read More