मुम्बई । भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। कांबली को करीब दो हफ्ते पहले गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। वह मूत्र संक्रमण और खिंचाव के कारण परेशान थे पर बाद में जांच के बाद उनके मस्तिष्क में थक्के पाए गए थे। कांबली नशे के कारण भी काफी कमजोर हो गये थे।
वहीं अपने नये साल के संदेश में कांबली ने लोगों से शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की और कहा कि बुरी आदतें किसी की भी जिंदगी खराब कर सकती हैं। कांबली का इलाज करने वाले डॉ विवेक त्रिवेदी ने कहा कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं पर उन्हें सावधानियां रखनी होंगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


