कुंडहित (जामताड़ा) : गुरुवार को उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने कुंडहित प्रखंड के खजूरी एवं कुंडहित पंचायत के विभिन्न गांवों में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजनाओ एवं अबुआ आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अबुआ आवास के लाभुकों को समय से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं संचालित बागवानी में हो रहे कार्यों की जांच की। उन्होंने लाभुकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आम बागवानी योजना व्यक्तिगत लाभ योजना है। अगर आप इसे ठीक से बागवानी करते हैं तो आने वाले समय में यह योजना आपके लिए आय वर्द्धक सिद्ध होगी। आपको इससे सालाना आमदनी हो सकती है। वही आम बागवानी ने पौधे के नीचे साफ सफाई के साथ समय समय पर पानी देने एंव दवाई, फर्टिलाइजर देने का भी निर्देश दिया गया।वही आम बागवानी के अंदर सरसों की खेती देखकर काफी खुश हुए। साथ ही कहा किसान इस तरह बागवानी के अंदर खेती करें तो विभिन्न तरह की लाभ मिलेगा। एक तो पौधे सुरक्षा के साथ पौधे पर नियमित पटवन होगा। मौके पर डीडीसी के अलावे बीडीओ जमाले रजा, कनीय अभियंता वकील मरांडी, बीपीओ उज्जवल घोष,पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।


