पूरे जिले में 2023 के मुकाबले 2024 में 144 मामले की कमी देखी गई है
इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित मामला कुंजी गांव में स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सुर्खियों में रहा
एस.के. झा सुमन

दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में 2023 के मुकाबले 2024 में पुलिस बेशक शहर में क्राइम का ग्राफ पिछले साल 1467 के मुकाबले इस साल 1323 मामले दर्ज यानी पिछले साल के मुकाबले 144 मामले होने के कारण कम होने का दावा कर रही है, लेकिन महिलाओं पर होने वाले अपराध पिछले साल के मुकाबले बढ़े हैं। जिले के हंसडीहा के कुंजी गांव में स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप पति के सामने किया। यह घटना इतना दर्दनाक था कि अपराधियों ने स्पेनिश महिला से 7 लोगों ने ढाई घंटे तक रेप किया। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों खूब बटोरी इससे साफ समझ जा सकता है कि महिला की सुरक्षा क्या निगेहवानी हो रही है। दहेज को लेकर हत्या के 2023 में जो 4 ही मामले प्रकाश में आए थे वहीं 2024 आते-आते यह संख्या 9 तक पहुंच गई। महिलाओं के साथ दुष्कर्म का औसतन मुकदमा दर्ज हुआ है।
यहां पिछले साल कुल 21 रेप के केस दर्ज किए गए थे, वहीं इस साल बढ़कर 42 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा चोरी के मामले पिछले साल के 260 मुकाबले इस साल 225 मामले, पिछले साल हत्या के 58 मुकाबले की जगह 61 मामले, पिछले साल लूट के 17 के जगह इस साल 8 मामले, अपहरण के पिछले साल 42 की जगह 39 वारदात, पिछले साल दंगा के 33 वारदात सामने आए थे वही इस साल 49 मामले सामने आए हैं, आर्म्स एक्ट पिछले साल जहां 14 मामले थे वहीं इस वर्ष 11 मामले दर्ज किए गए हैं वहीं डकैती के जहां पिछले साल 17 मामले थे इस बार सिर्फ 8 मामले आए हैं जबकि हत्या के पिछले साल 58 मामले थे इस वर्ष 61 मामले दर्ज किए गए हैं। 2023 में 188 वारंटी में से 157 को गिरफ्तार किया गया था वहीं विश्व 24 में 70 वारंटी में से 52 को गिरफ्तार किया गया है।
2027 में अन्य मामले 976 थे तो 2024 में यह 803 मामले दर्ज हो पाए। पूरे जिले में पिछले साल 1467 मामले दर्ज किए गए थे वहीं इस वर्ष 1323 मामले दर्ज हो पाए हैं। यह पूरा आंकड़ा 2023 से लेकर 30 नवंबर 2024 तक जिले की अपराध की स्थिति है। हालांकि, इस वर्ष हत्या के मामले बढ़े तो वहीं महिलाओं से जुड़े मामले भी बढ़े हैं। पुलिस आंकड़े के अनुसार चोरी के मामले में कमी है परंतु अपहरण के मामले में बढ़ोतरी है ।परंतु बलात्कार में बढ़त है वहीं सबसे सुखद समाचार यह रहा कि नक्सली वारदात में जहां भी दो मामले थे इस वर्ष शुन्य रहा।



