संताल एक्सप्रेस
बरहरवा: थाना क्षेत्र का अंतर्गत कहार पाड़ा स्थित एक नया मोटरसाइकिल गैरेज के अंदर से पुलिस ने फांसी के फंदे से झूलता हुआ 18 वर्षीय युवक का शव को बरामद किया है. पुलिस के सहयोग से युवक के शव को फांसी के फंदे से उतरा गया। युवक की शिनाख्त अजीत रवानी कहारपाड़ा बड़हरवा निवासी के पुत्र किशन रवानी के रूप में किया गया. घटना की जानकारी मोटरसाइकिल गैरेज के एक मिस्त्री ने बरहरवा पुलिस को दिया. घटना की सूचना पाकर बरहरवा थाना के एसआई सुदामा अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया,परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को सुबह 9 बजे घर से पिकनिक मनाने के लिए गया था. गुरुवार को दिग्घी- फरक्का बाईपास के मोटर साइकिल गैराज में उसका शव को फांसी के फंदे में झूलता हुआ देखा गया. और मृतक उसी गैराज में मिस्त्री का करता था.मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया गया। मैडम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जाएगा। फिलहाल घटना की जांच कि जा रहा है.


