जामताड़ा : जिम्नास्टिक फैडरेशन और इंडिया के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2024 का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इनडोर स्टेडियम सूरत में 02 जनवरी से 04 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई हैं। जिसमें झारखंड राज्य जिम्नास्टिक संघ द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जामताड़ा के कुल 06 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया गया। सभी खिलाड़ी देर रात ट्रेन से सूरत के लिए रवाना हुए। वही जानकारी देते हुए सचिव राजीव साव ने बताया की जिमनास्टिक एक प्रकार का खेल है जिसमें संतुलन , शक्ति , लचीलापन , चपलता , समन्वय , कलात्मकता और धीरज की आवश्यकता वाले शारीरिक व्यायाम शामिल हैं।जिमनास्टिक में शामिल गतिविधियाँ हाथ, पैर, कंधे, पीठ, छाती और पेट की मांसपेशी समूहों के विकास में योगदान करती हैं। सभी खिलाड़ियों को जिला में 10 दिनों का कैंप लगा कर कोच के द्वारा खिलाड़ियों को स्किल्स और तकनीकी जानकारी दिया गया हैं जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन कर सकें जिला से चयनित खिलाड़ी की सुची अंकन घोष, अनुराधा बाउरी, दीप्तायन घोष, आदर्श प्रसाद, अभिषेक बाउरी, सुजय बाउरी, कोच विनय बिस्वास, अरुण घोष, रंजन प्रसाद सरुप बिस्वास ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मौके पर मौजूद स्विमिंग संघ के जिला सचिव देवाशीष मुखर्जी, सरोज यादव, एथलेटिक्स कोच छोटे लाल कामत, कौशिक कुमार, विवेक रजक, राजीव साव।


