ठाकुरगंगटी (गोड्डा) । प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत मोपहरी स्थित खरहरी माता मंदिर के निकट गुरुवार हिंदू एकता दल के युवाओं द्वारा भगवा ध्वज पुनः बदलकर लगाया गया। हिंदू एकता के सदस्य रुद्र प्रताप राज ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 6 महीने पूर्व इस स्थल पर भगवा ध्वज लगाया गया था। अभी पुनः उसे बदलकर न्यू ध्वज लगाया गया। ध्वज 36 मीटर लंबा है और 60 मीटर ऊंचे बांस में इसे लगाया गया है। पिछली बार 34 मीटर का ध्वज लगाया गया था। बताया कि प्रत्येक छह महीने में यह ध्वज बदला जाता रहेगा। पुराने ध्वज को उतार कर नए ध्वज को लगाया जाएगा। कहा कि हिंदू एकता के युवाओं की यह सोच है कि प्रत्येक ऊंचे टीले वाले जगह पर भगवा ध्वज फहराया जाना चाहिए ताकि एकता जगी रहे। बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अन्य ऊंचे टीले वाले जगहों और पहाड़ी आदि पर भी जल्द ही भगवा ध्वज फहराया जाएगा। इसकी भी तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर हिंदू एकता के अमित राम, रुद्र प्रताप राज, संतोष कुमार, गोपाल कुमार, पवन कुमार, छोटू कुमार, आकाश कुमार, शांतनु कुमार, मां खरहरी सेवा विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य शिव शंकर सिंह, अरुण सिंह, बंशीधर रमानी, सुंदर रवानी सहित कई सनातनी शामिल थे।


