थाना में किया शिकायत, पुलिस ने घर बनाने का बंद कराया काम
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के महुबोना गांव में दखल व रैयती जमीन पर बंगाल के कुछ लोगों के द्वारा जबरन कब्जा करने की नीयत से घर बनाने का मामला प्रकाश में आया है l मामले को लेकर कई गांव के ग्रामीण एक जुट होकर इसका पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया l घटना की सूचना मिलते ही एएसआई जयशंकर राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँचकर उग्र ग्रामीणों से इसकी जानकारी ली तथा घर निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दिया है। वहीं ग्रामीणों ने उक्त जमीन को लेकर घर बनाने वाले जसमुद्दीन सेख के साथ एक बैठक भी किया। और जमीन का फैसला होने तक घर बनाने से मना किया ।इधर ग्रामीण संतोष कुमार चौवे ,उदय मंडल, बासुदेव भंडारी, मनोज चौवे, दुलाल मंडल, गाजल सरदार, संजय कुमार मंडल ,समजय मंडल, कृष्णा किस्कू,बाबूचंद किस्कू, रबी देहरी,सरना पहाड़िया, मकु सोरेन धुमा हांसदा, लालू कुमार मंडल पूर्ण चंद्र मंडल, मिहिर दास समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने अपने लिखित शिकायत में उल्लेख किया है। कि महुबोना कदमपुर मौजा स्थित थाना संख्या 152,154 के अन्तर्ग पलॉट नम्बर 04 का जमीन हम लोगों के दखल में एवं रैयती जमीन है ।जिसका जे वी नम्वर 07 है और उक्त जमीन सड़क के किनारे है ।उसी जमीन के बगल में बंगाल से आकर कुछ जमीन करीब 2 से तीन कट्ठा खरीद लिया है ।और वर्तमान में वह जमीन खाली रहने के कारण जसीमुद्दीन सेख संतोषपुर मुरारोई थाना क्षेत्र ने 31 दिसंबर 2024 को पचास से साठ लोगों के साथ आकर घर बनाने के लिये फाउंडेसन खोदवाने की तैयारी कर रहा था इसी दौरान महुबोना गांव के ग्रामीणों द्वारा वहां पहुँचकर जमीन को नापी करने की बात कहा गया तो उल्टा ही उनलोगों ने ग्रामीणों को पूरा महुबोना गांव को जलाकर खाक कर देने का धमकी दे दिया। वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से उक्त विवादित जमीन पर कार्रवाई करते हुऐ सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है ,इधर गुरुवार को उक्त विवाद उतपन्न हुई जमीन को लेकर घटना स्थल पहुँचकर इसकी सारी जानकारी ली तथा जायजा लेने के बाद पुलिस ने फिलहाल घर निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया ।


