खूंटी । पवित्र सावन महीने में क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम अंगराबारी में जलाभिषेक के लिए दूर दराज क्षेत्रों से भक्तों का पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में श्रावण महीने के अंतिम रविवार को अवकाश के दिन अहले सुबह से ही बाबा आम्रेश्वर धाम में बाबा भोलनाथ का जलार्पण और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार आधी रात से ही हजारों भक्त पहुंचने लगे थे। रविवार को पूरे दिन यहां जलार्पण और पूजा-अर्चना करनेवाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन यहां हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति…
Author: Santal Express
गोड्डा : 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर हर साल की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय खेल मेला का आयोजन पथरगामा प्रखंड के बाजपेई गांव में स्थानीय संस्थाओं के द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच सह मेला का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता के साथ साथ मुख्य फुटबॉल मैच के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता राजेश मंडल पहुंचे साथ में बसंतराय प्रखंड के 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान अहमद , राजकुमार दास और मिनहाज सहित कई लोग शामिल…
मेहरमा संवाददाता (गोड्डा) थाना क्षेत्र के तेलियाडीह के कौआ नदी के बगल में शनिवार सुबह झाड़ी में युवक का शव मिला। इसकी सूचना पाकर स्थानीय मेहरमा थाना के थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मृतक युवक की पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुड़नी गांव निवासी मोहम्मद महबूब आलम के पुत्र मोहम्मद अरवाज आलम के रुप में हुई। वहीं आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक का दिमागी संतुलन सही नहीं था। वह स्नातक की पढ़ाई भी करने के साथ शिक्षक ट्रेनिंग की भी कोर्स किया था, लेकिन अचानक कुछ दिनों से मानसिक संतुलन…
पाकुड़।शनिवार को संध्या 6:00 बजे राजापाड़ा स्थित परमजीत कुमार मिश्र के आवास पर दुर्गा सोरेन सेना की बैठक जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मो.इकबाल अंसारी को दुर्गा सोरेन सेना के अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर अध्यक्ष चयनित किया गया ।तथा श्री धर्मेन्द्र जयसवाल को सर्वसम्मति से ओ.बी.सी. मोर्चा का नगर अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने बताया कि पाकुड़ सदर अस्पताल में रात्रि में चिकित्सक नदारद रहते हैं और दवाई दुकान भी बंद रहता है। जिससे रात में आम मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक दुकान प्रतिदिन 24 घंटे…
महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / अखिल भारतीय विद्यार्थी महागामा नगर इकाई द्वारा कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद हुई हत्या को लेकर ब्लॉक परिसर में शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। मौजूद अभाविप विभाग संयोजक सुमित कुमार ने कहा की ऐसी घटना का घट जाना अपने आप में शर्मशार होने वाली बात है। ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि अगर आप भी इंसान हैं और दिल आपका सही जगह है। किसी पार्टी विशेष पर निशाना साधना मेरा मकसद नहीं है पर हां आपने कोई मौका भी नहीं छोड़ा इसलिए बोलना मजबूरी हो गई । अभी तक चुप था और…
— – तीन दिनों से झूलनोत्सव में बहती रही है भक्ति की रसधारा गोड्डा : : झूलन पधारो श्यामा, मिलन की रैन … लाल तेरी अखिया नींद भर आईं …, सहित शास्त्रीय संगीत की धुनों में पिरोकर की गई प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अवसर पर गांधीनगर दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित झूलनोत्सव का। इस दौरान भजन गायक बनमाली झा जी महाराज ने एक से बढ़कर एक झूलन गीत सुनाकर देर रात तक श्रोताओं को भक्तिसागर में गोता लगाने को विवश कर दिया। उन्होंने प्रत्येक प्रहर के अनुसार भजन की प्रस्तुति की। तबले पर उनका संगत…
संवाददाता नाला ( जामताड़ा)–कोलकाता में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या एवं लूटपाट और असामाजिक तत्वों द्वारा आरजीकार मेडिकल कॉलेज में किए गए तोड़फोड़ एवं मारपीट की घटना के विरोध में झांसा तथा आईएमए के संयुक्त आह्वान पर नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों तथा चिकित्सा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। मालूम हो कि झांसा राज्य इकाई के आह्वान पर सभी चिकित्सक एवं अन्य कर्मी आज शनिवार को हड़ताल पर रहे। मालूम हो कि ओपीडी सेवाएं बंद रहने के कारण कई मरीज वापस जाते भी देखा गया। मालूम हो कि नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन दर्जनों मरिज…
हिरणपुर (पाकुड़ )लिट्टीपाड़ा विधानसभा के अंतर्गत डांगापाड़ा पंचायत के श्यामपुर, सावलपुर संगम्हारिया गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। लोगों के समस्या इसमे मुख्य वक्ता बाबुधन मुर्मू पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता लिट्टीपाड़ा विधानसभा ने लोगो के बीच समस्या को सुने एवं भाजपा सरकार द्वारा चलाये जाने वाले योजनाओ के बारे में लोगो को बताया। साथी हिरणपुर प्रखंड के चौकीढाब ग्राम में भी बाबुधन मुर्मू ने जन सम्पर्क अभियान चलाया व गांव वालो की जल , सड़क, बिजली, विद्यालय के समस्या को सुना और उसे निवारण करने का अश्वासन दिया । इस अभियान में गांव के प्रधान चरलेरा किस्कु…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-शनिवार को गायत्री परिवार के सदस्यगण एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से शरबत सेवा समिति द्वारा चलाये गये मास ब्यापी कांवडिए सेवा का समापन समारोह किया गया। समारोह की अध्यक्षता बरिष्टम सदस्य राम उदार सिंह द्वारा हुआ।वहीं मुख्य अतिथि के रुप में देवघर महाविद्यालय के रसायन बिभागाध्यक्ष सेवा निबृत डा (प्रो) धरमेन्र्द प्रसाद ने अपना समय दिया। आरंभ में समिति के सक्रिय कार्यकर्ता जो कि सूपर्व स्कूल के निदेशक भी थे के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया गया। वैसे 44 छात्र छात्राओं को जिसने कांवडिए की सेवा हेतु…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर के द्वारा सुभाष चौक पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया।प्रदेश सह छात्रा ने कहा की हम सभी को पता है की पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई पूर्व में भी ऐसे कई घटनाएं सामने आई थी बंगाल में हो या घटनाएं मानवता को संसार करने वाली है इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ममता सरकार के विरोध में आज सुभाष चौक पर ममता बनर्जी का पुतला दान किया गया।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवराज…



