देवघर संताल एक्सप्रेस:-शनिवार को गायत्री परिवार के सदस्यगण एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से शरबत सेवा समिति द्वारा चलाये गये मास ब्यापी कांवडिए सेवा का समापन समारोह किया गया। समारोह की अध्यक्षता बरिष्टम सदस्य राम उदार सिंह द्वारा हुआ।वहीं मुख्य अतिथि के रुप में देवघर महाविद्यालय के रसायन बिभागाध्यक्ष सेवा निबृत डा (प्रो) धरमेन्र्द प्रसाद ने अपना समय दिया। आरंभ में समिति के सक्रिय कार्यकर्ता जो कि सूपर्व स्कूल के निदेशक भी थे के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया गया। वैसे 44 छात्र छात्राओं को जिसने कांवडिए की सेवा हेतु अपना समय दान किया,उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं श्री राम शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “सफल जीवन की दिशा धारा “प्रदान किया गया। समारोह का संचालन समिति के संयोजक महेन्द्र प्रसाद यादव ने किया।साथ ही इनके द्वारा इस बर्ष के आय व्यय का हिसाव भी प्रस्तुत किया गया।इस समारोह में फागू मंडल, कपिलदेव अग्रवाल, बिश्वजीत प्रसाद, रामचंद्र बर्मा, निर्मला देवी ने भी अपना अपना बिचार रखा। समारोह का समापन ब्रह्मचारी ज्ञान प्रकाश के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस समारोह में शशीभूषण सिंहा, शुभाष सिंह, प्रमोद सिंहा,हसो राम अनिल बाजपेयी श्यामा देवी, राज कुमारी देवी कांति देवी मीना देवी मीरा देवी आदि की भागीदारी रही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


