Author: Santal Express

कोडरमा । जिले में जारी विकास की पोल खुल गई, जब कोडरमा प्रखंड के मेघातरी के कुशहना गांव में बना चेकडैम हल्की बारिश भी नहीं झेल पाया। नतीजा चेकडैम के बह जाने से कई गांव का सम्पर्क टूट गया। वहां बाढ़ का नजारा देखने को मिला। डैम के टूटने से सरकारी विद्यालय व कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं कई मवेशी पानी में बह गए। प्राथमिक विद्यालय कुशहना में भी भारी नुकसान पहुंचा जहां विद्यालय में रखे मध्यान भोजन बनाने वाले अनाज, बच्चों के खेलकुद का समाज व कई जरूरी दस्तावेज बर्बाद हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि…

Read More

देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के सेठ सूरज मल रोड स्थित होटल महाराजा के एक कमरे में एक युवक का शव शनिवार कि देर रात को फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। मृतक का नाम 22 वर्षीय विवेक शर्मा है जो धनबाद जिले के झरिया का रहने वाला है। वह पिछले चार-पांच माह से देवघर में रहकर फर्नीचर का व्यवसाय करता था। किस परिस्थिति में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कि इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। इधर पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई राहुल शर्मा ने कहा है कि विगत 6 माह से उसका…

Read More

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ कर राज्य की बहनों की दी बड़ी सौगात पाकुड़ । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन विशेष कर राज्य की बहन-बेटियों के लिए शुभ और ऐतिहासिक दिन है। राज्य की आधी आबादी को उनकी सरकार इस रक्षाबंधन त्यौहार के पावन अवसर पर “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की सौगात दे रही है। इस योजना के तहत अब 21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र तक की पात्र महिलाओं को राज्य सरकार डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक माह के 15 तारीख तक एक हजार रुपये सम्मान राशि…

Read More

नई दिल्ली । खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखे वालों के लिए एक बेहद खास मौका आने वाला है। इस साल हमें चार सुपरमून दिखाई देने वाले है। उसमें से पहला हमें रक्षाबंधन के त्यौहार के मौके पर दिखाई देगा। 19 अगस्त को दिखाई देने वाला यह चंद्रमा ब्लू मून भी होगा। सवाल उठता है कि आखिर ये चंद्रमा खास क्यों होगा और क्या नाम की ही तरह यह हमें नीला दिखाई देगा? पहले समझें कि सुपरमून क्या होता है? चंद्रमा धरती का चक्कर लगाने के साथ ही धरती के नजदीक और दूर भी होता रहता है। सुपरमून तब होता है…

Read More

-पूर्वांचल की राजनीतिक जमीन को साधने दिग्ग्ज नेताओं ने संभाला मैदान लखनऊ । यूपी के पूर्वांचल की राजनीतिक जमीन को साधने दो दिग्ग्ज नेता मैदान में उतर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ गाजीपुर से राजनीतिक माहौल को गरमाते दिखेंगे। वहीं, अखिलेश यादव आजमगढ़ से पूर्वांचल की राजनीति को साधने की कोशिश करेंगे। यूपी में दस सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। अभी तक चुनावी माहौल को गरमाने में बीजेपी आगे थी लेकिन यादव भी अब मैदान में उतर आए हैं। लोकसभा चुनाव में पीडीए…

Read More

नई दिल्ली । भारत हो या विदेश, रेस्तरां-बार हो या घरेलू पार्टियां, हर महफिल में शराब के साथ मूंगफली तो होती ही है। आखिर क्या वजह है कि पूरी दुनिया के पीने वालों के बीच मूंगफली इतनी लोकप्रिय है, आइए समझते हैं।शराब के साथ मूंगफली परोसने का पूरा विज्ञान है। मूंगफली खाने वालों को प्यास जल्दी लगती है। अगर मूंगफली में नमक हो तो बाकी काम उससे हो जाता है। दरअसल, नमक पानी सोखता है और जब आप मूंगफली खाते हैं तो यह मुंह और गले की नमी को सोखकर इसे सूखा बनाता है। फिर आपको प्यास लगती है और…

Read More

कलियर । किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर की जा रही मनमानी और मुंहमांगी धनराशि न दिए जाने पर ग्रामीणों के साथ की जाने वाली अभद्रता से परेशान मेहवड़ वासियों ने किन्नरों की बधाई की रकम तय कर दी है।शनिवार को आयोजित खुली पंचायत में तय हुआ कि बधाई की रकम 1,100 से लेकर 3,100 रुपये तक होगी। ग्राम प्रधान रुचि सैनी व कंवरपाल सैनी ने बताया कि किन्नरों की मनमानी से आहत होकर ही ग्रामीणों को यह खुली पंचायत बुलानी पड़ी। इस दौरान तय हुआ कि किसी भी शुभ कार्य के दौरान किन्नरों को न्यूनतम 1,100 और अधिकतम 3,100…

Read More

जम्मू । नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करेगी। उमर ने कहा कि राज्य का दर्जा और विशेष दर्जा छीनने के केंद्र के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास करना विधानसभा का पहला कार्य होगा। बता दें सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने के फैसले के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान सर्वोच्च अदालत ने अनुच्छेद 370 और राज्य दर्जा बहाल करने की मांग को खारिज…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसे निर्वस्त्र करके सड़क पर घसीटा गया। महिला ने हाल ही में बीजेपी छोड़ दी थी और टीएमसी में शामिल हो गई थी। आरोप है कि तापस दास ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने सड़क पर घसीटा और मारपीट की। टीएमसी ने पीड़िता से मिलने एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बीजेपी का कहना है कि यह एक पारिवारिक विवाद था और इसे राजनीतिक…

Read More

संताल एक्सप्रेस उधवा:राधानगर थाना क्षेत्र के एक युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर थाना क्षेत्र के एक प्राईवेट स्कूल के संस्थापक समेत पांच लोगों पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शौषण करने के आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार एक प्राईवेट स्कूल के संस्थापक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया फिर नौकरी देने के नाम पर स्कूल में रखा और तीन साल से शादी का प्रलोभन देकर यौन शौषण व दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाई कि उन्हें…

Read More