संताल एक्सप्रेस
उधवा:राधानगर थाना क्षेत्र के एक युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर थाना क्षेत्र के एक प्राईवेट स्कूल के संस्थापक समेत पांच लोगों पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शौषण करने के आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार एक प्राईवेट स्कूल के संस्थापक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया फिर नौकरी देने के नाम पर स्कूल में रखा और तीन साल से शादी का प्रलोभन देकर यौन शौषण व दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाई कि उन्हें राजधानी रांची समेत कई होटल में लेजाकर दुष्कर्म किया जिसका वीडियो व फोटो क्लिप बना कर वायरल करने का भय दिखाया। वीडियो व फोटो वायरल करने का भय दिखा कर विगत 12 अप्रैल 2024 को पश्चिम बंगाल के मालदा स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई है। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। युवक के घर जाने पर आरोपित व उसके स्वजनों ने पीड़िता के साथ गाली-गालौज और मारपीट की। पीड़ित के अनुसार युवक चोरी छिपे किसी दुसरी लड़की से शादी कर लिया है। पीड़िता के द्वारा शुक्रवार को राधानगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के बयान पर राधानगर थाना कांड संख्या 128/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


