गोड्डा : 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर हर साल की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय खेल मेला का आयोजन पथरगामा प्रखंड के बाजपेई गांव में स्थानीय संस्थाओं के द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच सह मेला का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता के साथ साथ मुख्य फुटबॉल मैच के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता राजेश मंडल पहुंचे साथ में बसंतराय प्रखंड के 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान अहमद , राजकुमार दास और मिनहाज सहित कई लोग शामिल रहे। मौके पर मौजूद दोनों टीमों का स्वागत टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया गया और खेल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश मंडल ने फुटबॉल को हिट मारकर किया। इस मौके पर आदिवासी नृत्य भी प्रदर्शन किया गया। जिसका वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने आनंद लिया। साथ ही विजेता टीम को ₹20000 रुपए मटियानी फुटबॉल टीम, द्वतीय 10000 रुपए, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम को 4000 -4000 रुपए नगद की नगद राशि से सम्मानित किया गया। साथ ही कई खेलों में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी स्कूल बैग, लूंगी,पंछी वस्त्र से सम्मानित किया गया।
मैच देखने आए हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा की हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के गरीब जनता को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सर्वजन पेंशन योजना चलाया, अबुआ आवास योजना चलाया और अब जाकर के माता बहनों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना को चलाया जा रहा है। ऐसे जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ राज्य की गरीब जनता को सीधे मिलने जा रही है। जिसे देखकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पेट में दर्द उठ गया है और उसी का नतीजा रहा कि भारतीय जनता पार्टी ने षड्यंत्र करके झारखंड के मुख्यमंत्री, आदिवासी समाज का बेटा , हेमंत सोरेन को गलत आरोपों में 5 महीने के लिए जेल में बंद कर दिया गया । लेकिन आदिवासी समाज हार मानने वाला समाज नहीं है। यह संघर्ष करने वाला समाज है।
खेल मेला के संरक्षक झामुमो वरिष्ट नेता सह पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा मुर्मू, मंच संचालक सह खेल उद्घोषक मंचन हंसदा, बीस सूत्री बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड सुलतान अहमद, पंचायत समिति सदस्य अब्दुल कयूम , हाड़आम अखाड़ा संघ अध्यक्ष ज्ञान देव टुडू, झामुमो नेता फुलदेव दास , रफीक आलम, ज्ञान टुडू, मनीष मुर्मू, बीएससी फुटबॉल टीम बाजपेई के सभी सदस्यों के साथ साथ इलाके के हजारों महिला ,पुरुष, बच्चे उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


