संताल एक्सप्रेस
रांची, 8 अक्टूबर, 2026: टाटा समूह के एक सदस्य और भारत के सबसे बड़े ज्वैलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क ने झारखंड के रांची में सर्कुलर रोड, चर्च कॉम्प्लेक्स और हिनू स्थित अपने स्टोर पर ‘डायमंड एक्सपर्टीज सेंटर’ की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को हीरों के बारे में अधिक जागरूक बनाना और खरीदारी का एक पारदर्शी व बेहतर अनुभव प्रदान करना है। इस डायमंड एक्सपर्टीज सेंटर का उद्घाटन तनिष्क (ईस्ट 2) के रीजनल बिजनेस मैनेजर श्री मोनी शंकर सेनगुप्ता द्वारा किया गया। सर्कुलर रोड के साथ-साथ यह डायमंड एक्सपर्टीज सेंटर अब रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स और हिनू स्थित तनिष्क स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।
तनिष्क डायमंड एक्सपर्टीज सेंटर तकनीक पर आधारित और पूरी तरह से निःशुल्क अनुभव है। इसे हीरे के मूल्यांकन को अधिक पारदर्शी, सुलभ और समझने में आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह केंद्र ग्राहकों को अपने प्राकृतिक हीरों के आभूषणों की जांच करने की सुविधा देता है- सिर्फ तनिष्क के ही नहीं, बल्कि किसी भी ब्रांड के हीरों की जिससे उन्हें अपने हीरों की अनूठी विशेषताओं को स्वतंत्र रूप से जानने और समझने का अवसर मिलता है। अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक टूल्स लाइटस्कोप, डायमंड कैरेटमीटर, मार्किंग व्यूअर और क्लैरिटी व्यूअर से लैस यह केंद्र ग्राहकों को हीरे के लाइट परफॉर्मेंस, उसकी उत्पत्ति, क्लैरिटी ग्रेड और हीरे की प्रामाणिकता जैसी प्रमुख विशेषताओं का मूल्यांकन करने में सक्षम बनाता है। हीरे के मूल्यांकन के विज्ञान को प्रत्यक्ष और इंटरैक्टिव बनाकर, तनिष्क डायमंड एक्सपर्टीज सेंटर ग्राहकों को मौखिक आश्वासनों से आगे बढ़कर, अधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ अपने प्राकृतिक हीरों की विशेषताओं को खुद प्रमाणित करने के लिए सशक्त बनाता है। इससे ग्राहकों को हीरा खरीदारी का एक अधिक जागरुक और पारदर्शी अनुभव मिलता है।
यह स्टोर आधुनिक, उत्सवों और शादी जैसे विभिन्न अवसरों के लिए प्लेन गोल्ड और नेचुरल डायमंड ज्वैलरी का एक विस्तृत कलेक्शन भी पेश करता है। इस श्रृंखला में तनिष्क द्वारा विकसित त्योहार संग्रह, अध्यंतर (Adhyantara) शामिल है, भारत की पहली ‘सीएनसी रेनबो प्लेटिंग तकनीक’ वाला ‘फेस्टिवल ऑफ डायमंड्स’ कलेक्शन शामिल है, जो प्रकाश और प्राकृतिक हीरों के आपसी तालमेल को बढ़ाकर उनकी चमक को कई गुना बढ़ा देता है और एक आकर्षक ऑप्टिकल प्रभाव पैदा करता है। इसके साथ ही, 18 कैरेट सोने में तैयार किया गया ‘सोल्स इन सिम्फनी’ कलेक्शन भी यहाँ उपलब्ध है, जो विरासत में मिली प्राचीन कला की लय से प्रेरित है और जिसे आधुनिक दृष्टिकोण से पेश किया गया है; इसमें तरल गतिशीलता, आर्किटेक्चरल डिटेलिंग और रंगों का शानदार तालमेल देखने को मिलता है।


