संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़- झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी जेएसएलपीएस के अंतर्गत लालमटी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा खुटहारी पंचायत में आयोजित की गई. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में लालमटी पंचायत की मुखिया बबीता देवी, खुटहारी पंचायत के मुखिया मसीह टुडू, महासिंगपुर पंचायत की मुखिया सुनीता कुजूर, बैंक ऑफ इंडिया तालझारी के मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लालमटी के मैनेजर, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार एवं प्रखंड लिपिक प्रमोद कुमार उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया .इस दौरान संकुल संघ का वार्षिक लेखा-जोखा सीएलएफ मैनेजर सारिता भारती एवं सीएलएफ लेखापाल माधवी सिंह द्वारा सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया इस दौरान मुख्य अतिथियों ने कहा कि सखी मंडल की दीदियों ने आज पंचायत में अपनी अलग पहचान बनाई है.जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं स्थाई और लाभकारी आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनी है .
मौके पर बीएपी सादिकुल आलम, सामुदायिक समन्वयक विरेन्द्र कुमार, पीआरपी अभिषेक मुर्मू, एमआईएस असिस्टेंट चांदनी कुमारी, संकुल संगठन और कैडर के दीदियां उपस्थित थीं.


