पाकुड़।शनिवार को संध्या 6:00 बजे राजापाड़ा स्थित परमजीत कुमार मिश्र के आवास पर दुर्गा सोरेन सेना की बैठक जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मो.इकबाल अंसारी को दुर्गा सोरेन सेना के अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर अध्यक्ष चयनित किया गया ।तथा श्री धर्मेन्द्र जयसवाल को सर्वसम्मति से ओ.बी.सी. मोर्चा का नगर अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने बताया कि पाकुड़ सदर अस्पताल में रात्रि में चिकित्सक नदारद रहते हैं और दवाई दुकान भी बंद रहता है। जिससे रात में आम मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक दुकान प्रतिदिन 24 घंटे खुली रहनी चाहिये, इससे संबंधित मांगपत्र सिविल सर्जन तथा उपायुक्त पाकुड़ को सौंपा जाएगा।बैठक में जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्र, उमेश कुमार गुप्ता, पप्पू भगत सौरभ, कुमार,मो.जावेद आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


