मेहरमा संवाददाता (गोड्डा) थाना क्षेत्र के तेलियाडीह के कौआ नदी के बगल में शनिवार सुबह झाड़ी में युवक का शव मिला। इसकी सूचना पाकर स्थानीय मेहरमा थाना के थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मृतक युवक की पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुड़नी गांव निवासी मोहम्मद महबूब आलम के पुत्र मोहम्मद अरवाज आलम के रुप में हुई। वहीं आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक का दिमागी संतुलन सही नहीं था। वह स्नातक की पढ़ाई भी करने के साथ शिक्षक ट्रेनिंग की भी कोर्स किया था, लेकिन अचानक कुछ दिनों से मानसिक संतुलन खराब हो गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


