संवाददाता
नाला ( जामताड़ा)–कोलकाता में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या एवं लूटपाट और असामाजिक तत्वों द्वारा आरजीकार मेडिकल कॉलेज में किए गए तोड़फोड़ एवं मारपीट की घटना के विरोध में झांसा तथा आईएमए के संयुक्त आह्वान पर नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों तथा चिकित्सा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। मालूम हो कि झांसा राज्य इकाई के आह्वान पर सभी चिकित्सक एवं अन्य कर्मी आज शनिवार को हड़ताल पर रहे। मालूम हो कि ओपीडी सेवाएं बंद रहने के कारण कई मरीज वापस जाते भी देखा गया। मालूम हो कि नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन दर्जनों मरिज ओपीडी सेवा का लाभ लेते हैं परंतु आज चिकित्सकों के द्वारा धरना प्रदर्शन हड़ताल पर रहने के कारण ओपीडी सेवा बंद रही वहीं इमरजेंसी सेवा पूर्व की तरह संचालित रही। चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण चिकित्सा सेवा प्रभावित रही हालांकि चिकित्सकों के द्वारा इमरजेंसी में आए तथा मानवीय दृष्टिकोण से इमरजेंसी टाइप के कुछ मरीजों का ईलाज करते देखा गया। इस संदर्भ में ओपीडी की जानकारी ली गई जिसमें विगत दिनों 14 अगस्त को ओपीडी में 17 महिलाएं तथा 27 पुरुष मरीजों की जांच की गई थी वहीं आज 17 अगस्त को इमरजेंसी में कुल 13 मरिजों का इलाज किया गया। कई इमरजेंसी मरिज अभी भी इलाजरत है जिसमें पांच महिलाएं शामिल हैं। मरीज को जानकारी नहीं होने के कारण कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चे को लेकर आर आई (नियमित टीकाकरण) हेतु अस्पताल में पहुंची थीं, परंतु चिकित्सक हड़ताल में चले जाने के कारण महिलाओं को बेरंग घर वापस लौटना पड़ा। वही ओपीडी मरिज राहुल चंद पिता निताई चंद, गोपालपुर निवासी को भी ओपीडी सेवा बहाल नहीं होने के कारण वे भी निराश लौटे। हालांकि कई महिलाएं डायरिया से पीड़ित थीं जिन्हें इमरजेंसी सेवा के तहत इलाज किया जा रहा था।
मालूम होगी धरना कार्यक्रम का नेतृत्व नोडल चिकित्सक डॉ रामकृष्ण बाबू ने किया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर धरना पर बैठते हुए नारेबाजी भी की। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी,डॉ रामकृष्ण बाबू ,डॉक्टर निशांत कुमार ,डॉ गुनीता लोईतोंगबम, एमटीएस अहमद रेजा परवेज , प्रधान सहायक शर्मिला कुमारी,दयामणि डूंगडुंग, एएनएम दोलन मित्र,आरिफ अंसारी, मुश्ताक अंसारी,विजय मंडल, पवित्र महतो, विवेक मंडल, बबलू पाल , श्यामभर कुमार सिंह, ईंगला कुमारी सईद आलम, आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


