Author: Santal Express

ढाका । बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद हिन्दुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में आवाज उठने लगी है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग एकजुटता दिखाते हुए सड़क पर उतरने लगे हैं। शनिवार भी देश में कई जगह छिटफुट प्रदर्शन हुए हैं। बांग्लादेश में रह रहे हिन्दुओं का कहना है कि हम यहीं पैदा हुए हैं, यही मरेंगे। हम अपना देश छोड़कर नहीं जाएंगे और अपने पर हो रहे जुल्मों का प्रतिकार करेंगे। बांग्लादेश हिन्दू जागरण मंच के नेतृत्व में शुक्रवार सायंकाल भी हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे हमलों, आगजनी और लूटपाट के विरोध…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति (एससी)व अनुसूचित जनजाति (एसटी) के क्रीमी लेयर काे आरक्षण से बाहर रखने के पक्ष में नहीं है। वे यह भी चाहते हैं कि उच्चतम न्यायालय के क्रिमी लेयर संबधित फैसले काे मान्यता न मिले इसके लिए वे भरसक प्रयास करेंगे। शनिवार काे खरगे ने अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में यह प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के 7 जजों ने एक फैसला दिया है, जिसमें उन्होंने एससी-एसटी वर्ग के लोगों के…

Read More

नई दिल्ली। भारत में तंबाकू से हो रही मौतों को लेकर विशेषज्ञों ने चिन्ता जाहीर की हैं। विशेषज्ञों ने स्मोकिंग जोन पर तत्काल बैन लगाने और दुकानों में तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर बैन लगाने की जरूरत बताई। देश में हर साल 20 लाख लोग तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल की वजह से मौत के शिकार होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अब समय आ गया है कि धूम्रपान की छूट देने वाले स्मोकिंग जोन और दुकानों पर तंबाकू उत्पादों के विज्ञापनों की छूट को खत्म कर तंबाकू के विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। विशेषज्ञों ने तंबाकू-नियंत्रण कानून को सख्त बनाने…

Read More

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने शुक्रवार को आठ नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। सरकार ने कहा कि इससे संपर्क बढ़ेगा और यात्रा आसान होगी, तेल आयात में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रस्तावित परियोजनाएं संपर्क से वंचित क्षेत्रों को जोड़कर लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार लाएंगी और परिवहन नेटवर्क को बेहतर बनाएंगी। इससे आपूर्ति श्रृंखला सुव्यवस्थित होगी और आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 24,657 करोड़…

Read More

नई दिल्‍ली। अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है। हालांकि, हिंडनबर्ग ने किसी कंपनी का नाम नहीं लिया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को ‘एक्‍स’ पर लिखा है कि भारत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है। इस कंपनी ने एक साल पहले अडाणी समूह पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन तक के आरोप लगाए थे। 24 जनवरी, 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, बाद…

Read More

पटना । बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीदपुर के चिरंजीवीपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक, सोए अवस्था में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों का धारदार हथियार से गर्दन काट दी। इसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएससी में भर्ती कराया, उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इतना ही नहीं अपराधियों ने चारों के शरीर पर एसिड भी डाल दिया। मरने वालों की पहचान संजीवन महतो,…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने गुटखा और पान मसाला का विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं पर कटाक्ष किया है। अब तक कई बड़े कलाकार पान मसाला और गुटखा का विज्ञापन कर चुके हैं। ये ऐड अक्षय कुमार ने भी किया था, जिसके बाद विवाद हुआ था और अक्षय ने माफी मांगी थी। अब जॉन ने ऐसे विज्ञापनों पर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्म इंडस्ट्री में पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने पर अपने साथी कलाकारों से नाराजगी जताई है। कई अभिनेताओं को पान मसाला का प्रचार करने के लिए ट्रोल किया गया और बाद में उन्होंने…

Read More

कोलकाता । राज्य सरकार द्वारा संचालित आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। एसएफआई और डीवाईएफआई ने घटना के विरोध में शनिवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है। कोलकाता के उत्तर में स्थित इस अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था। इस घटना के विरोध में आरजी कर अस्पताल के सामने अस्पताल के प्रशिक्षु डॉक्टर एवं अन्य कर्मी धरने पर बैठ गए हैं। धरना प्रदर्शन की वजह से अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उधर वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई…

Read More

रामगढ़ । जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम बरकाकाना ओपी में पहुंचकर बच्ची और उसके परिवार वालों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की ओर आरोपित चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना लगभग 20 दिन पहले की है। तीन किशोरियां लोहा चुनने के लिए बाहर निकली थी। पास के तीन-चार…

Read More

रांची । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जेल में गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश साहू से पूछताछ कर रही है। एनआईए ने बीते छह अगस्त को आकाश साहू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एजेंसी उसे पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एनआईए ने जांच में पाया है कि आकाश, शंकर यादव और अन्य के साथ अमन साहू के लिए जबरन वसूली के पैसे को ठिकाने लगाने में सक्रिय रूप से शामिल था। आकाश ने जबरन वसूली से एकत्र किये गये पैसों को रियल एस्टेट में निवेश…

Read More