संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पाकुड़ रेलवे मैदान में 7 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय गणेश महोत्सव, आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी को लेकर एक बैठक अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी के अध्यक्षता में रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से गणेश पूजा समिति के संस्थापक हिसाबी राय संरक्षक संजय कुमार ओझा दिनेश लालवानी शंकर शाह कैलाश मध्यान मौजूद थे। बैठक में पूजा,कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था, प्रसाद वितरण, स्वच्छता आदि विषयों पर चर्चा की गई। नगर वासियों में भी गणेश महोत्सव को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। प्रथम पूज्य बाबा गणेश जी की पूजा प्रारंभ होने के साथ संध्या आरती के उपरांत भजन संध्या का आयोजन तय किया गया है। जिसमें पड़ोसी राज्य बिहार के लोकप्रिय भजन गायक शामिल होंगे। द्वितीय दिन पूजा के उपरांत संध्या आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम सह बाल कलाकारों का नित्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसका विधिवत उद्घाटन माननीय उपायुक्त महोदय मृत्युंजय कुमार बरनवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा किया जाएगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंगाल बिहार झारखंड के बल एवं युवा कलाकार भाग लेते हैं। चौथे दिन डांडिया खेल होगा मटका फोड़ और उसके उपरांत गणपति जी का नगर भ्रमण के उपरांत मनसा मंदिर बागतीपाड़ा तालाब में विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने में संजय राय अजीत मंडल लाल्टू भौमिक अविनाश पंडित तन्मय पोद्दार अमर मल्होत्रा संजय मंडल बिट्टू राय रातुल दे मनीष सिंह मुन्ना रविदास संजय मंडल राज चौधरी निर्भय सिंह विशाल राय अंकित मंडल पवन रविदास राका राय जितेश रजक आदि जुटे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


