दुमका। शहर के खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास में जिला समिति द्वारा झारखण्ड राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का 49वां जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। जिला सचिव शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमन्त सोरेन की तस्वीर के समक्ष केक काटकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की,साथ ही मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व लड्डू खिला कर खुशियां मनाई। उक्त कार्यक्रम में नगर प्रभारी रवि यादव, प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी , अशोक चौधरी , दिलीप बेसरा, सुमंत यादव, पराक्रम शर्मा इनायत करीम, मनोज रजक, आदित्य श्रीवास्तव, सविता टुडू, इंदु चौबे, मैरी किरण…
Author: Santal Express
शिकारीपाड़ा। शिकारीपाड़ा थाना के पुलिस ने पशु तस्करी के अवैध कारोबार पर बड़ी कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ पर चाय पानी गांव के समीप से शनिवार के सुबह 3:00 बजे पशुओं से लदा एक ट्रक जप्त कर थाना लाया है| मौके से तीन व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया को श्री भारद्वाज ने बताया कि चाय-पानी के पास से पशुओं से लदा ट्रक जब्त किया गया है एवं पशु तस्करी के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है| वाहन पर 17 पशु लदे हुए थे। जिसमें चार गाय तथा तेरह बछड़े है|…
दुमका। जनता के लिए पहली बार झारखण्ड पर्यटन एवं अन्य तीर्थ स्थलों का हेलिकॉप्टर से हवाई परिक्रमा-आकाशीय दर्शन की शुरुआत शनिवार से की जा रही है। हवाई परिभ्रमण को लेकर तीर्थ स्थल देवघर, बासुकीनाथ, देवघर से त्रिकुट एवं देवघर से बासुकीनाथ है। देवघर के लिए दर 4200 रुपये मात्र+जीएसटी अतिरिक्त प्रति व्यक्ति एवं उड़ान समय 7 से 10 मिनट है। वासुकीनाथ के लिए दर 4200 रुपये मात्र+जीएसटी अतिरिक्त प्रति व्यक्ति एवं उड़ान समय 7 से 10 मिनट है। देवघर से त्रिकूट के लिए दर 5500 रुपये मात्र+जीएसटी अतिरिक्त प्रति व्यक्ति एवं उड़ान समय 10 से 15 मिनट है। देवघर से…
जरमुंडी। राजकीय श्रावणी मेला में बासुकीनाथ आनेवाले कांवरिया श्रद्धालुओं को मोबाईल नेटवर्क की खराब कनेक्टिविटी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में जियो, बीएसएनएल, एयरटेल सहित कतिपय मोबाइल नेटवर्क सेवा ध्वस्त हो गया है। सबसे अधिक परेशानी खराब नेटवर्क के कारण बदहाल कनेक्टिविटी से हो रही है। मेला क्षेत्र में खस्ताहाल नेटवर्क के कारण बातचीत नहीं हो पा रही है। मेला क्षेक्त्र में परिजनों से बिछड़े श्रद्धालु खराब मोबाइल कनेक्टिविटी के कारण संपर्क नहीं कर पा रहे।वहीं यदि मोबाइल कनेक्ट हो भी गया तो संबंधित व्यक्ति से बात नहीं हो पाता। संपर्क के आभाव में…
जरमुंडी । बासुकीनाथ मंदिर के प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में शनिवार को बासुकीनाथ मंदिर के पदेन सचिव एसडीओ कौशल किशोर की अध्यक्षता में स्थानीय पंडा-पुरोहितों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें बासुकीनाथ मंदिर की व्यवस्था के सफल संचालन को लेकर स्थानीय-पंडा पुरोहितों से रायशुमारी की गई। श्रावणी मेला के बचे हुए 10 दिन में मंदिर में पूजा की व्यवस्था पर चर्चा हुई। विचार विमर्श के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बासुकीनाथ मंदिर में अत्यधिक भीड़ बढ़ने की स्थिति में पंडा समाज के साथ परामर्श करने के उपरांत ही अरघा लगाया जाएया। बैठक में पंडा समाज के द्वारा आग्रह…
दुमका। समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को उपायुक्त सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ आशा लकड़ा ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद समीक्षा के क्रम में उन्होंने अनुसूचित जनजातियों के लिए जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होंने वन विभाग, मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास, उद्योग विभाग, जेएलएसपीएस सहित अन्य विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त, उप विकास…
नई दिल्ली । वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन को शनिवार को राजीव गौबा की जगह कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया। तमिलनाडु कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी सोमनाथन अब तक केंद्रीय वित्त सचिव और सचिव व्यय के रूप में कार्यरत थे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30।08।2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में टीवी सोमनाथन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने टीवी सोमनाथन को कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यभार संभालने तक कैबिनेट सचिवालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के रूप में…
रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार काे कांग्रेस भवन में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों में भारी आक्रोश है। देश में प्रतिदिन भाजपा लोगों के बीच शिगूफे छोड़कर भेदभाव कराने में लगी है। मीर ने कहा कि आज सदस्यता ग्रहण करने वाले लोग राज्य के वरीय अधिकारी रहे हैं। यह कोइ छोटा कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सोच है, जो आगे आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने पिछड़े और कमजोर तबके के लोगों की आवाज…
रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राजेश ठाकुर ने लोहरदगा के पूर्व उपायुक्त दिलीप टोप्पो, पूर्व आदिवासी कल्याण आयुक्त बिरसा उरांव, राजद की प्रदेश महासचिव, अधिवक्ता पूनम यादव को माला एवं कांग्रेस का अंग पट्टिका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उनके साथ सैकड़ों लोगों ने भी कांग्रेस के नीतियों सिद्धांतों में विश्वास व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। मौके पर गुलाम अहमद मीर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों में भारी आक्रोश…
– विश्व आदिवासी दिवस के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए मुख्यमंत्री रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार काे विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान रांची के ऐतिहासिक परिसर में आयोजित दो दिवसीय “झारखंड आदिवासी महोत्सव, 2024 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में राज्य सरकार द्वारा झारखंड के कलाकारों के लिए विशेष पॉलिसी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कलाकार झारखंड की कला-संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। यहां के कलाकारों को आने वाले दिनों में एक बेहतर नीति…

