Author: Santal Express

देवघर संताल एक्सप्रेस:- गुरुवार को ‘माँ’ स्वास्थ्य कार्यक्रम का चौथे दिन के तहत प्रशिक्षण का आयोजन के साथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर, देवघर में चार दिन से चले आ रहे प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जन्म से कम वजन वाले शिशुओं को स्तनपान कराने, शिशु के द्वारा स्तनपान करने से क्यों इंकार करता है आदि से संबन्धित जानकारी प्रशिक्षनार्थी को दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 02-09-2024 से आज तक चला। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षनार्थी अपने अपने कार्य क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थान, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नवजात एवं बच्चों के माता को स्तनपान के बारे में जागरूक करेंगे एवं…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-संदीपनी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष आयोजन किया गया।जिसमें सभी छात्र और शिक्षक पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। इस वर्ष सभी कक्षाओं के छात्रों ने अपने-अपने कक्षाओं को खूबसूरती से सजाया।शिक्षकों को कक्षाओं में तालियों की गूंज और हार्दिक स्वागत के साथ बुलाया गया,जहां छात्रों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके आशीर्वाद लिए।छात्रों ने अपने शिक्षकों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान शिक्षकों और छात्रों के बीच संवाद भी हुआ,जहां छात्रों ने अपने शिक्षकों से उनकी पसंदीदा रंग, खेल और अन्य रुचियों के बारे में…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-नारायण डेंटल क्लिनिक और इंप्लांट सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया,जिसमें क्लिनिक के संस्थापक डॉ. नारायण प्रसाद दास को सम्मानित किया गया। डॉ. राजीव कुमार,डॉ. कुमार हर्ष,डॉ. कुमार विजय (पूर्व सिविल सर्जन, देवघर) और डॉ. शुभम शांडिल्य ने मिलकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके महत्वपूर्ण योगदान,ज्ञान और प्रेरणा के लिए आभार प्रकट किया। डॉ.नारायण प्रसाद दास जी के मार्गदर्शन में क्लिनिक ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि भावी पीढ़ी के डॉक्टरों को भी प्रेरित और प्रशिक्षित किया है। इस अवसर पर क्लिनिक की पूरी टीम ने…

Read More

पूर्व में एक तो पश्चिम में तीन गांव के साथ नेशनल हाईवे, टीम ने किया निरीक्षण पटना । बिहार में बिहटा एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए 190.50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है जिसके बाद रनवे की लंबाई 4 हजार फीट बढ़ जाएगी। अभी रनवे की लंबाई 8 हजार फीट है, जिसे 4 हजार फीट बढ़ाकर 12 हजार फीट किए जाने की तैयारी है। हर मौसम में एयरबस 120, बोइंग 737 और अंतरराष्ट्रीय विमानों के ऑपरेशन के लिए रनवे की लंबाई 12 हजार फीट होनी जरुरी है। रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए 400 मीटर लंबी…

Read More

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने किया दान, दर्शन करने आते हैं सेलिब्रिटीज मुंबई । मुंबई के लालबागचा राजा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा पहला लुक शुक्रवार शाम सामने आएगा। मैहरुन रंग की पोशाक पहने और आभूषणों से सजे बप्पा के दर्शन करने भक्तों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस साल के लालबागचा राजा का मुख्य आकर्षण 15 करोड़ रुपए कीमत का 20 किलो का सोने का मुकुट है, जिसे सबसे रईस मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा दान किया गया है। अनंत अंबानी पिछले 15 सालों से लालबागचा राजा समिति से जुड़े हुए हैं।…

Read More

नई दिल्ली । विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अमेरिका रवाना हो गए हैं जहां वह भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। व्यापारिक और शैक्षणिक नेताओं से मिलने और अन्य गतिविधियों में भी शामिल होंगे। दिल्ली हवाई अड्डे पर राहुल गांधी शुक्रवार तड़के अमेरिका के लिए रवाना हो गए। जब मीडिया ने उनकी यात्रा के बारे में पूछा, तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यह यात्रा जून में लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने प्रभावशाली वापसी करते हुए 99 सीटें जीतीं। इस जीत का श्रेय व्यापक…

Read More

दलित, पिछड़ों, शोषितों और आदिवासियों का हक नहीं मारने देगी राजद: यादव पटना । आरक्षण मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आरजेडी की याचिका पर संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। याचिका में पटना हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। बिहार में जातीय जनगणना के बाद आरक्षण के दायरे को नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने बढ़ा कर 65 फीसदी किया था। इस पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद आरजेडी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर संबंधित प्रतिवादियों…

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने कांके रोड स्थित आवास पर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उसे दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जानकारी के मुताबिक सुबह में 24 लोग मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। सभी को आवास के भीतर ले जाया गया और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अलग-अलग लोगों से मुलाकात की। उनके आवेदन देखे और कार्रवाई का निर्देश दिया, जो लोग आवेदन लेकर नहीं आये थे, उनकी बातों को सुनकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।

Read More

‘मी टू’ मूवमेंट एक समय काफी हॉट टॉपिक था। ‘मी टू’ आंदोलन के दौरान मनोरंजन उद्योग की कई प्रमुख हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इस बीच हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद से मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न और शोषण के चौंकाने वाले और खुलासे हुए हैं। एक के बाद एक एक्ट्रेस सामने आ रही हैं और यौन उत्पीड़न को लेकर चौंकाने वाले दावे कर रही हैं। इसी बीच अब इस लिस्ट में मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी शामिल हो गई हैं। शिल्पा शिंदे ने आरोप लगाया है कि उनके…

Read More

टीवी पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखा चुकीं एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना फिलहाल कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट ले रही हैं। हिना अपने फैंस के साथ ट्रीटमेंट की सारी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब हिना ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है। कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट हो रहे हैं। तो उसे एक नई बीमारी हो गई। हिना खान को स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर है। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट से अपनी बीमारी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वह कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव के कारण…

Read More