देवघर संताल एक्सप्रेस:- गुरुवार को ‘माँ’ स्वास्थ्य कार्यक्रम का चौथे दिन के तहत प्रशिक्षण का आयोजन के साथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर, देवघर में चार दिन से चले आ रहे प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जन्म से कम वजन वाले शिशुओं को स्तनपान कराने, शिशु के द्वारा स्तनपान करने से क्यों इंकार करता है आदि से संबन्धित जानकारी प्रशिक्षनार्थी को दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 02-09-2024 से आज तक चला। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षनार्थी अपने अपने कार्य क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थान, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नवजात एवं बच्चों के माता को स्तनपान के बारे में जागरूक करेंगे एवं यदि उन्हे स्तनपान कराने में कठिनाई हो तो उन्हे सहयोग करेंगे।प्रशिक्षक के रूप में डॉ॰ अभिषेक एवं डॉ॰ देवानंद तिवारी ने बहुत ही बारिकी से प्रशिक्षनार्थी को प्रशिक्षण दिये। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला आर सी एच पदाधिकारी, डॉ॰ जे॰ के॰ चौधरी, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबन्धक, सुनील मणि त्रिपाठी एवं जिला आर सी एच कार्यालय के कम्प्युटर सहायक संतोष तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


