देवघर संताल एक्सप्रेस:-नारायण डेंटल क्लिनिक और इंप्लांट सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया,जिसमें क्लिनिक के संस्थापक डॉ. नारायण प्रसाद दास को सम्मानित किया गया। डॉ. राजीव कुमार,डॉ. कुमार हर्ष,डॉ. कुमार विजय (पूर्व सिविल सर्जन, देवघर) और डॉ. शुभम शांडिल्य ने मिलकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके महत्वपूर्ण योगदान,ज्ञान और प्रेरणा के लिए आभार प्रकट किया।
डॉ.नारायण प्रसाद दास जी के मार्गदर्शन में क्लिनिक ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि भावी पीढ़ी के डॉक्टरों को भी प्रेरित और प्रशिक्षित किया है।
इस अवसर पर क्लिनिक की पूरी टीम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सबने मिलकर उनके योगदान को सराहा। डॉ. नारायण प्रसाद दास जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए,आगे भी इसी प्रकार समाज और चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने का संकल्प लिया।गुरु, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत डॉ. नारायण प्रसाद दास जी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


