यासिर अराफ़ात पाकुड़ । झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. उद्योगपति अजहर इस्लाम चुनावी मैदान में कूद कर किस्मत आजमाने की कोशिश में है. वे लगातार अपना विधानसभा क्षेत्र में गांव का दौरा कर अपने लिए वोट मांगने में जुटे हुए हैँ. हालांकि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को इसका खुलासा होने की संभावना है. उनके जनसंपर्क अभियान में उनके समर्थकों की भीड़ भी देखी जा रही है. शुरू के चुनावी सभाओं में वे कांग्रेस पर हमलावर होते हुए नहीं दिख…
Author: Santal Express
तत्काल चेक के माध्यम से स्कूल प्रबंधन को दी सहयोग राशि जितेन्द्र दास पाकुड़। शिक्षा ही समाज की प्रगति की कुंजी है, सभी को शिक्षा पाने का अधिकार है। चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, गरीब हो या अमीर…सभी को शिक्षा जरुरी है। इसके लिए शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और संस्थान को खुबसूरती देने की भी जरूरत है। जिससे कि बच्चों को आकर्षित कर सके। इसी सोच के साथ चर्चित समाजसेवी लुत्फल हक ने शहर के जाने-माने और पुराने स्कूलों में शामिल जिदातो गर्ल्स मिडिल स्कूल और जिदातो बंगला मिडिल स्कूल के कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। शहर के…
भ्रष्ट अधिकारी और माफियाओं की जेब में जा रहा पूरा पैसा दरभंगा । चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में जीत कर राज्य की सत्ता पर काबिज होने को आतुर है। इस बीच प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करने का बड़ा दावा कर दिया है। दरभंगा में जन सुराज अभियान के दौरान पीके ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून से सालाना 20 हजार करोड़ रुपए की हानि हो रही है। बिहार में खुलेआम अवैध रूप से शराब बिकती है। इसका पैसा भ्रष्ट अधिकारी और माफियाओं की…
यह दुर्भाग्यपूर्ण, आरोपियों को दिलवाएंगे फांसी की सजा : ममता बनर्जी कोलकाता । कोलकाता में एक मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और घृणित है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति जैसी है। डॉक्टरों का गुस्सा और मांग जायज है। मैं उनका समर्थन करती हूं। उन्होंने कहा कि वह कल झारग्राम में थी, लेकिन सभी घटनाक्रमों पर उनकी नजर थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की है और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएम ममता ने इस मामले को…
नई दिल्ली । नई शिक्षा नीति के तहत बनाए गए पाठ्यक्रम के हिसाब से कक्षा 3 और कक्षा 6 की किताबें 2024- 25 से पढ़ाई जानी थी। बदले हुए पाठ्यक्रम की किताबें अभी तक एनसीईआरटी सभी राज्यों में उपलब्ध नहीं करा पाई है। जिसके कारण किताबों को महंगी कीमत पर बेचा जा रहा है। अगस्त का दूसरा सप्ताह बीतने जा रहा है। अभी तक स्कूलों में बच्चों को एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तके उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ई-कॉमर्स के प्लेटफार्म पर 10 गुना ज्यादा कीमत पर किताबें बिक रही हैं। वही एनसीईआरटी की नकली किताबें भी बाजार में बिक…
नई दिल्ली । संसद सत्र के हंगामेदार अंत के बाद विपक्ष राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने पर विचार कर रहा है। धनखड़ और इंडिया ब्लॉक पार्टियों के बीच संबंध तब बिगड़े जब सूत्रों ने कहा कि वे उपराष्ट्रपति को उनके पद से हटाने के लिए प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस जमा करने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नोटिस के समय पर चर्चा की जानी है और निर्णय लिया जाना है। हालांकि प्रस्ताव पारित नहीं हो सकता है क्योंकि विपक्षी दलों के पास उन्हें हटाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है।…
पटना । दिल्ली में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव से तीन छात्रों की मौत के बाद पटना में भी कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। पटना में चल रहे 138 कोचिंग सेंटर्स पर कार्रवाई की है। कोचिंग सेंटर चलाने के लिए निर्धारित मापदंड पूरे नहीं करने वाले 138 कोचिंग सेंटर्स पर ताला लगाया जाएगा। साथ ही इनपर 25 हजार से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने की तैयारी है। दरअसल, पटना में जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने एक कमेटी का गठन कर कोचिंग संस्थानों की जांच कराई है। जांच में सामने आया हैं कि 138 कोचिंग सेंटर…
मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा नई दिल्ली । केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने चिट्ठी में एनएचएआई अधिकारी और ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर मान सरकार के कदम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा चलता रहा तब 293किलोमीटर के 14,288 करोड़ के प्रोजेक्ट बंद कर दूंगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री के पत्र के बाद पंजाब सरकार के मंत्रियों ने उन पर पलटवार कर कहा कि पंजाब में लॉ-ऑर्डर बिल्कुल ठीक है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखते हुए…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड जिले के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों में जाकर राहत एवं बचाव कार्यों में लगे जवानों से जानमाल के नुकसान की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरिमट्टम गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी…
पूरे देश को खुशी मनाते देखना एक अवर्णनीय एहसास है : हरमनप्रीत सिंह नई दिल्ली । पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को स्वदेश लौट आई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत हुआ। टीम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर फैन्स भी पहुंचे थे। ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मनाया। इस दौरान भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों न भांगड़े की थाप पर डांस भी किया। शानदार स्वागत पर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि भारतीय प्रशंसक पेरिस…

