जामताड़ा : गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर में मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा विधानसभा प्रभारी सुनील अग्रवाल नारायणपुर मंडल प्रभारी सह भाजपा जिला मंत्री सुजाता सिंह भैया उपस्थित रही। विधानसभा प्रभारी सुनील अग्रवाल ने कहा कि बैठक में शामिल शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक, सह संयोजक एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं नारायणपुर मंडल के सम्मानित नेता गण शामिल हुए। इनकी भूमिका चुनाव में महत्वपूर्ण होती है, इसलिए एक एक कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को जीतने की तैयारी में अभी से जुट जाएं। श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पूरे देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ हर क्षेत्र में हो रहे विकास पर भरोसा कर के साथ हर बूथ में सभी से संपर्क कर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में पहल कर पार्टी के आगे के कार्यक्रमों के रूपरेखा तय करनी है। मंडल प्रभारी सुजाता सिंह भैया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और भाजपा एक एक कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम और मेहनत से आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। कहा कि वर्तमान सरकार ने सिर्फ युवाओं को ठगने का काम किया है। चाहे बेरोजगारी भत्ता की बात हो या हर वर्ष 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात हो, सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। वर्तमान में मईया सम्मान योजना सिर्फ चुनावी प्रलोभन है और कुछ नही। वर्तमान सरकार महिलाओ को सम्मान देना चाहती तो साढ़े चार वर्षो में महिला हित के लिए कदम क्यों नही उठाया गया। बैठक को भाजपा नेता बिनोद मंडल, सुनील हांसदा,चेतन मरांडी, सुरेश राय कमल गुप्ता,नारायण पोद्दार ने भी संबोधित किया। मंच संचालन संजय मंडल एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सोशल मीडिया प्रभारी आनंद पोद्दार ने किय इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक जय प्रकाश यादव, रमेश ओझा,अनिल पोद्दार, मनोज पांडे,महेंद्र पांडे,रवि दत्ता, बरूण रवानी, बलदेव हांसदा, रंजित पोद्दार,लोचन मंडल, छकू दास,रमेश दुबे,नरेश राय,पंकज सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


