नाला (जामताड़ा) : पुलिस अधिक्षक एहतेशाम वकारीब ने गुरुवार को नाला थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने नाला थाना, पुलिस निरीक्षक कार्यालय का घूम-घूमकर निरीक्षण किया।सर्वप्रथम नाला थाना का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण था। शीघ्र विस्तृत तौर पर निरीक्षण किया जाएगा। पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस-पब्लिक में बेहतर समन्वय के साथ-साथ आपसी तालमेल रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया है। थाना आने वाले फरियादी एवं आम लोगों से बेहतर ढ़ंग से पेश आने का बात कही। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से सटे नाला थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है। आगामी विस चुनाव को लेकर भी एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। हाल ही में बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु नाला पुलिस अनुमंडल अंतर्गत थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के थाना के पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। शीघ्र ही जिले से सटे बंगाल के सीमावर्ती थाना के पुलिस पदाधिकारियों की एक और बैठक होगी। साथ ही कहा कि वे स्वयं सीमावर्ती थाना क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। विभिन्न चेकपोस्ट के बेहतर संचालन का भी निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया। लंबीत कांडों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक राजीव सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप राणा, एसआई अमर सिंह तापेए सहित सहित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


