Author: Santal Express

रांची । झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली की परीक्षा दोबारा शुरू की जाएगी। सिपाही बहाली के दौरान दौड़ में भाग लेने वाले 12 अभ्यर्थियों की मौत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर बहाली की प्रक्रिया रोक दी गई थी। लेकिन अब नए नियमों और बदले समय के साथ बहाली की प्रक्रिया फिर से शुरू की जा रही है। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर आरके मल्लिक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बहाली की प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। 10 सितंबर से बहाली शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पलामू…

Read More

रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट की बजाय अभ्यर्थियों का सिर्फ स्कोर कार्ड जारी किए जाने को गंभीरता से लिया है। गुरुवार काे सुनवाई के दाैरान कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने मामले में शुक्रवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग शिक्षक (जेएसएससी ) के अध्यक्ष को हाई कोर्ट ने तलब किया है। झारखंड हाई कोर्ट में मीना कुमारी एवं अन्य याचिका की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताार्आ की ओर से कोर्ट…

Read More

सरायकेला  । जिले के कांड्रा स्थित नरेंद्र नगर उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान केक और चनाचूर खाने से करीब आधा दर्जन बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों में शेफाली बारी (14), प्रह्लाद कुमार (14), अनीशा (13), खुशी महतो (11), सुरभि कुमारी (12) और पूरबी कुमारी सिंह शामिल हैं। बताया जाता है कि स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों के बीच केक और चनाचूर वितरित किया गया था। उस केक और चनाचुर को खाने के बाद एक-एक कर बच्चों की…

Read More

रांची । रांची के तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर में बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी की मौजूदगी में लगाया गया ताला को गुरुवार को तोड़ा गया। आदिवासी समूह का कहना है कि यह दिउड़ी मंदिर नहीं, बल्कि दिवड़ी दिरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। मंदिर पहले की तरह बिना सरकार के हस्तक्षेप के चलना चाहिए। मंदिर के सौंदर्गीकरण के लिए लगभग आठ करोड़ की लागत से काम होना था। लेकिन इसे भी रोक दिया गया है। दिउड़ी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बुंडू के एसडीओ हैं। पूरे मामले में राजनीतिक खेल चल रहा है।…

Read More

पेडोंग । सिक्किम के पाकयोंग में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, हादसे में भारतीय सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। जवान पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के जुलुक सिल्क रूट से पाकयोंग की ओ जा रहे थे तभी वाहन खाई में जा गिरा हादसे में वाहन में सवार चार जवानों की मौत हो गई है। सेना का वाहन सड़क से फिसलकर खाई में 700 से 800 फीट नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसा दलोपचंद दारा के पास वर्टिकल वीर में हुआ है। यह सिल्क रूट के नाम से मशहूर रेनॉक रोंगली…

Read More

जमशेदपुर । जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र के पटमदा टाटा मुख्य सड़क पर ठनठनी घाटी के पास गुरुवार काे ईंट लदे 407 वाहन के पलट जाने से उस पर सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों को आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के लिकी गांव स्थित डीलक्स ईंट भट्ठा से वाहन में ईंट लादकर जमशेदपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो…

Read More

गुमला । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में आपको इतना मजबूत बनाएंगे कि आपको किसी से मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने बलबूते अपने विकास का रास्ता तय करेंगे और राज्य की तस्वीर एवं तकदीर बदलने में राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार काे गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत शिवनाथपुर पंचायत के पण्डरानी ग्राम में आयोजित चौथे चरण के “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हर घर में हर…

Read More

कोलकाता । कोलकाता के आरजी कर रेप और मर्डर कांड में जांच एजेंसियों के हाथ अभी भी खाली हैं। मामले के रहस्य उजागर होना तो दूर की बात है मृतिका डॉक्टर के माता पिता के सवालों के जवाब भी नहीं मिले है। उन्हे संतुष्ट करने के कोई पुख्ता प्रयास भी नहीं किए गए है। हां इतना जरुर है कि इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीति खूब हुई।माता-पिता ने पुलिस के रवैये को लेकर पहली बार अपनी पीड़ा को खुलकर जाहिर किया है। अभया के माता-पिता ने कहा कि कोलकाता पुलिस के डीसी नॉर्थ ने मुझे पैसे देने की…

Read More

नई दिल्ली । सबसे अधिक इनकम टैक्स चुकाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में एक बार फिर बॉलीवुड के किंग खान अव्वल नंबर पर रहे हैं, जबकि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। फॉर्च्यून इंडिया ने देश के सेलिब्रिटी इनकम टैक्सपेयर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में शाहरुख खान 92 करोड़ रुपये का टैक्स चुका कर नंबर वन के पोजीशन पर पहुंचे हैं। दूसरे नंबर पर तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय का नाम…

Read More

गिरिडीह । झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग फार्मूला तय नहीं हुआ है, लेकिन सीटों पर दावों का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के चार सौ पार नारे को 240 सीटों पर समेटने में कामयाब हुई 99 सीटों वाली कांग्रेस पार्टी के नेता – कार्यकर्ता झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर बेहद उत्साहित और आत्म विश्वास से भरे हैं। साथ ही प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के राज्य की सभी 81 विस सीटों पर चुनावी तैयारी किये जाने के बयान के बाद से जिला स्तर पर कांग्रेसजनों के बड़े…

Read More