देवघर (संताल एक्सप्रेस संवाददाता) । भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक घर-घर तिरंगा एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा.12 को सारठ ,13 को देवघर एवं 14 को मधुपुर में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा।यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाए जा रहा है। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।हर घर तिरंगा अभियान हमारा अपना पार्टीगत कार्यक्रम के बजाय राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोतहोकर यह आमजन का कार्यक्रम हो ऐसा भारतीय जनता पार्टी ने सोचा है। 14 अगस्त को देश के…
Author: Santal Express
देवघर (संताल एक्सप्रेस संवाददाता) । नाग पंचमी के शुभ अवसर पर सखी सहेली के बैनर तले सखी सहेली के संरक्षक रीता चौरसिया के नेतृत्व में मेहंदी कार्यक्रम किया गया। जिसमें सभी बहनें एक दूसरे को मेहंदी लगाई और सखी सहेली को किस तरह और आगे बढ़ाया जाए समाज में महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहली प्राथमिकता सखी सहेली की बहने करेगी आज की मेहंदी कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजया सिंह, अनीता दास, अलका सोनी, लक्ष्मी देवी, कुसुम सिंह, सरिता बरनवाल, बिना मंडल, संध्या कुमारी, रूबी मिश्रा, सम्पा घोष, प्रणव मित्रा बबलू,राहुल मौजूद थे।
देवघर संताल एक्सप्रेस:-विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर देवघर विधानसभा अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के बिचगड़हा पंचायत के पथबिछिया गांव में देवघर विधानसभा स्तरीय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मोहनपुर प्रखंड एवं देवघर प्रखंड क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले आदिवासी भाइयों, बहनों एवं माता को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा किया गया। इनमें कई महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए और कई पुरुषों को कृषि संबंधित बीजों के बारे में जानकारी देना, आसपास के गांव में आदिवासी समुदाय के बीच स्वास्थ्य परामर्श देना, इत्यादि अच्छे काम के…
देवघर। झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत सारठ पंचायत सचिवालय में किया जा रहे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन को देवघर विशाल सागर द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आवेदन ऑनलाइन को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर को कई तरह के दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राज सरकार का यह महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन करने में कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है।उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत 21 से 49 वर्ष के महिलाओं को प्रत्येक महीने एक हजार रुपए सम्मान राशि उनके बैंक खाते में राज…
देवघर। शुक्रवार 9 अगस्त आदिवासी कल्याण छात्रावास हिंदी विद्यापीठ में विश्व आदिवासी दिवस को मनाया गया। समारोह में सर्व प्रथम सिद्धू कान्हु, बिरसा मुंडा, तिलका मांझी और फूलो झानो महपुरुषों के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम में छात्रावास के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपने पारंपरिक परिधान में मांदर और नगाड़ा के धुन पर गीत संगीत प्रस्तुत किए एवं अपनी-अपनी बातों को रखा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री जूनियर बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी समाज की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थितियों पर प्रकाश डाला विशेषकर समाज को…
देवघर। जिले के सारठ प्रखंड़ क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य कुरूमटांड गांव में शुक्रवार को आदिवासियों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर आदिवासी महिलाएं मांदर की थाप पर थिरकते हुए नजर आए। इस अवसर पर आदिवासी नेता सुशील सोरेन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।यह सिलसिला वर्ष 1993 से प्रारंभ हुआ जो साल दर साल चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 के 9 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय मूल दिवस घोषित की गई है।तब से हम आदिवासी समाज आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाते आ रहे…
देवघर। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन युवा कांग्रेस की 64 वां स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यालय देवघर में युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज उर्फ राहुल सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए। स्थापना दिवस पर सर्व प्रथम केक काटा गया तथा प्रकृति संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी मुहिम तहत “एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए” वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े…
हंसडीहा ( दुमका ) । हंसडीहा में इंडियन बैंक में करीब उन्नीस लाख लूट मामले में लुटेरों ने कैश काउंटर में रखे सिक्कों तक को नहीं छोड़ा। घटना के बाद बैंक द्वारा हंसडीहा थाना को जानकारी दी गई है, उसमे पांच रुपये का एक व दस रुपये का एक सिक्के लुटे जाने की बात बताई है। जबकि पांच सौ के नोट 2916 पीस, दो सौ के 825, एक सौ के 2072, पचास के 887, बीस के 789 , दस के 596 पीस व पांच रुपया वाला 52 कागज के नोट लुटेरे अपने साथ ले गए। इंडियन बैंक लुटकांड के मामलें…
सरैयाहाट। हमें आदिवासी समुदायों के अधिकारों, उनकी संस्कृति और उनकी समस्याओं पर ध्यान देने का अवसर मिला है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रजापति ने विश्व आदिवासी दिवस पर हँसडीहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा की यह दिन हमें याद दिलाता है कि आदिवासी हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। आईये हम सब मिलकर उनके विकास के लिए काम करें। पूर्व मुखिया बसंती मुर्मू ने कहा की यह दिन हमें याद दिलाता है कि आदिवासी समुदायों ने सदियों से पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने में…
दुमका। विश्व आदिवासी दिवस पर कन्वेंशन सेंटर में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुक्रवार को हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों को पौधा देकर एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा कि जंगलों, पहाड़ों, प्राकृतिक सम्पदाओं की रक्षा आदिवासी समुदाय के लोग प्राचीन काल से ही करते आ रहे है। पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा करने में आदिवासियों का अहम योगदान रहा है। आजादी के आंदोलन में आदिवासियों के योगदान को कभी भुलाया…

