हनवारा संवाददाता : संत थॉमस स्कूल गोविंदपुर -महागामा में शिक्षक दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिक्षक दिवस पर प्राचार्य डॉ विपिन बर्गिस एवं शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन पर उनके तस्वीर पर फूल मला चढ़ाकर नमन किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा रंग बिरंगी परिधान में सज-धज कर एक से बढ़कर एक नृत्य, गीत, संगीत, ड्रामा आदि प्रस्तुत किया गया। इस दौरान देश भक्तिगीत देश रंगीला, देश रंगीला की प्रस्तुति पर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ विपिन वर्गिस ने कहा कि शिक्षक पतंग के धागे के तरह होते हैं जिस तरह पतंग को धागे के सहारे उड़ाया जाता है। अगर पतंग के धागे टूट जाए तो पतंग कहां गिरेगा इसका कोई पता नहीं होगा। उसी प्रकार शिक्षक है जो बच्चों को पतंग व धागे के तरह शिक्षित कर मंजिल तक पहुंचाने का काम करते हैं। इस मौके पर विधालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


