शिक्षक दिवस पर महागामा के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / प्रखंड में शिक्षक दिवस के अवसर पर जय नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय महागामा में साथ ही न्यू राम कृष्ण मिशन स्कूल धर्मोडीह में सांस्कृतिक कार्यकम का आयेजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मौजूद थी। वहीं प्रधानाचार्य मो खालिद तमीज के नेतृत्व में छात्र – छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा कृषि मंत्री का तालियों व पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया।जेएनएच प्लस टू उच्च विद्यालय में कृषि मंत्री व सभी ने प्रथम उपराष्ट्रपति सह प्रख्यात शिक्षाविद भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित कर नमन किए। वहीं शिक्षकों के द्वारा कृषि मंत्री व अन्य गण्यमान्यों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को छात्र छात्राओं के द्वारा पेटिंग कला का हुनर दिखाते हुए कृषि मंत्री का हु बहु तस्वीर व इनके दिवंगत पिता स्व अरुण पांडेय की तस्वीर भेंट किया गया। वहीं कृषि मंत्री ने अपनी मां के साथ ली गई पिताजी का तस्वीर देखकर भावुक हो गई और मंच पर पिताजी की तस्वीर को माथे से लगाकर भावुक होकर फुट फुट कर रोने लगीं। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर व छात्र-छात्राओं के द्वारा शुरुआत स्वागत गान व गणेश वंदना के साथ उद्घाटन किया गया। कृषि मंत्री ने इस विद्यालय के नीट परीक्षा में सफल हुए छात्र को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर महगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, प्रखंड प्रमुख अफसाना बानो, जिला परिषद प्रतिनिधि याहया सिद्धकी, ग्रजेश यादव, जिला परिषद नगमा आरा, राजद प्रखंड अध्यक्ष अनंत लाल यादव, फिरोज अख्तर, विपिन बिहारी सिंह, मुन्ना राजा, निलेश कुमार सिंह, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अभिनव कुमार सिंह, सतीश झा, सहित शिक्षक गण कार्यकर्ता एवं सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद थे।


