मेहरमा (गोड्डा) । जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र में लगातार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बुधवार रात्रि को बलबड्डा थाना क्षेत्र के पारसनाथ+2 उच्च विद्यालय घोरीकित्ता में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों के उपकरणों की चोरी किया गया। उपस्थित शिक्षक ने बताया कि पहले भी विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। वहीं इस घटना में चोरों द्वारा 6 एक्साइड बैट्री, स्टेपलाइजर, बफर, यूपिएस, पंखा, प्रिंटर, चार्जर के साथ कई अन्य उपकरणों को चोरी किया गया है। वहीं बलबड्डा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा। लेकिन प्रशासन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


