Author: Santal Express

देवघर संताल एक्सप्रेस:- कांग्रेस छात्र संगठन द्वारा एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी तथा प्रदेश प्रभारी कुणाल शेरावत की सहमति उपरांत नसीम हुसैन को झारखंड एनएसयूआई का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व ने नसीम हुसैन का एनएसयूआई के प्रति रुचि और सक्रियता को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व में भी नसीम हुसैन देवघर जिला के जिला अध्यक्ष रहे और एनएसयूआई को खूब मजबूती प्रदान किया। उससे पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे और देवघर में संगठन को शून्य से लेकर शिखर तक पहुंचा। प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम हुसैन ने राष्ट्रीय तथा…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:- सदर अस्पताल देवघर में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभुक मरीजों के लिए अस्पताल में अलग से एक आयुष्मान वार्ड चिन्हित कर दिया गया है।सिविल सर्जन डॉक्टर रंजन सिन्हा ने बताया कि एक जगह आयुष्मान से लाभान्वित मरीजों के रहने से उनको सुचारू रूप से समुचित इलाज एवं देख भाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने सभी आयुष्मान मित्र एवं आयुष्मान के जिला कार्यक्रम समन्वयक को निर्देशित किया कि सभी लोग मिल कर सुनिश्चित करें की किसी भी मरीज को किसी तरह की परेशानियों का सामना नही करना पड़े,उन्होंने कहा की जिन मरीजों को कोई परेशानी…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-कल्याणी दुर्गा पूजा समिति,बरनवाल सेवा सदन देवघर के मीडिया प्रभारी सर्वोत्तम बरनवाल के द्वारा जानकारी दी गई है कि गत् वर्षो कि तरह इस वर्ष भी पूजा समिति द्वारा बरनवाल सेवा सदन के प्रागंण में डांडिया महोत्सव का उद्घाटन भक्ति पूर्ण माहौल मे आज 6 अक्तूबर 2024 को संध्या 6: 00 बजे से किया जाएगा ।

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-संदीपनी पब्लिक स्कूल झौंसागढ़ी में नवरात्रि के चौथे दिन, दुर्गा पूजा की छुट्टी से पूर्व नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों मां दुर्गा की आराधना की तथा डांडिया नृत्य का अभ्यास किया। बच्चों ने मां की आरती की और संगीत की धुन पर उत्साहपूर्वक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा विभिन्न गीतों पर भी बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।सभी बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजे हुए बहुत ही प्यारे लग रहे थे। विशेष रूप से कुछ छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को धारण कर मंच पर प्रस्तुति दी। मां अंबे के साथ महिषासुर,…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-एम्स देवघर के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (NAMS) के सहयोग से “आदिवासी जनसंख्या में साँप और बिच्छू काटने के प्रबंधन और वर्तमान प्रवृत्तियों” पर एक निरंतर चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफेसर (डॉ.) सौरभ वर्श्नेय,कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ,एम्स देवघर द्वारा स्वागत भाषण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने NAMS की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया और इस कार्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रोफेसर (डॉ.) हरमिंदर सिंह, डीन एकेडमिक्स, और प्रोफेसर (डॉ.) सत्य रंजन पात्र, मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट भी उपस्थित रहे…

Read More

संवाददाता नाला (जामताड़ा)– नाला नेताजी स्टेडियम में ग्राम प्रधान की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सनत कुमार माजी ने की। इस दौरान कई प्रस्ताव लिए गए। इस क्रम में जल्द से जल्द मानदेय बढोत्तरी  भुगतान करने के संबंध में अंचलाधिकारी से मांग करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे जिनका लगान रसीद खत्म हो गया उनका लगान रसीद अंचल नाजारत से लेके लगान वसूली पर त्वरित कार्रवाई करने आदि पर चर्चा की गई। साथ ही मासिक शुल्क वसूली की गई एवं संगठन को मजबूती करने के लिए उपस्थिति संख्या बढाने पर चर्चा की गई।…

Read More

जामताड़ा :  दुर्गापूजा को लेकर जिला मुख्यालय और मिहिजाम नगर परिषद में स्वच्छता सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा को लेकर प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। शनिवार को विधि व्यवस्था, साफ-सफाई, ट्राफिक तथा आम लोगों की सुविधा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की अध्यक्षता में बैठक किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने चैंबर के माध्यम से दुकानदारों को निर्देश दिया कि बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण दुकान के समान को दुकान के बाहर ना फैलाएं साथ ही उन्होंने टोटो जैसे सवारी वाहन चालकों को निर्देश दिया कि बाजार में दुर्गा पूजा को लेकर काफी भीड़ है जिसके लिए…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा) । शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आर के प्लस टू उच्च विद्यालय खजूरी में एक विशाल का अजगर निकला विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन विद्यालय भवन में कार्यरत मजदूरों का नजर अजगर पर पड़ने पर वन विभाग को जानकारी दिया गया। वन विभाग के रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर अजगर को कब्जे में लिया और साथ ले गए । जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:00 बजे विद्यालय छुट्टी के उपरांत विद्यालय परिसर में करीब 10 फीट लंबी एक अजगर विद्यालय के पोषण वाटिका के समीप विचरण करते हुए मजदूरों का नजर पड़ा। संयोग से विद्यालय की छुट्टी हो…

Read More

जामताड़ा : शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय,  परियोजना निदेशक जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य के द्वारा शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त द्वारा यज्ञ मैदान पूजा पंडाल, चाकड़ी पूजा पंडाल, कोर्ट रोड पूजा पंडाल, सहाना पूजा पंडाल, गांधी मैदान पूजा पंडाल, सरखेलडीह पूजा पंडाल, मिहिजाम स्थित पूजा पंडालों सहित अन्य पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत शॉर्ट सर्किट रोकने को लेकर पूजा पंडाल…

Read More

संवाददाता नाला (जामताड़ा)–असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी जामताड़ा के निर्देश के आलोक में नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी की देखरेख व पर्यवेक्षण में नाला मेडिकल टीम के द्वारा नाला सीएचसी अंतर्गत पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय तांबाजोड़ में चिकित्सीय जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर अरविंद कुमार सोरेन, डॉ दिनेंदु साह, लैब टेक्नीशियन विवेक कुमार मंडल, फार्मासिस्ट राहुल कुमार, सीएचओ अमरजीत कुमार, अविनाश कुमार, ईशा राज, प्रियंका कुमारी, परिमल पातर, रूपाली सिंह आदि चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनियुक्ति थे। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी…

Read More