कुंडहित (जामताड़ा) । शनिवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आर के प्लस टू उच्च विद्यालय खजूरी में एक विशाल का अजगर निकला विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन विद्यालय भवन में कार्यरत मजदूरों का नजर अजगर पर पड़ने पर वन विभाग को जानकारी दिया गया। वन विभाग के रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर अजगर को कब्जे में लिया और साथ ले गए । जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:00 बजे विद्यालय छुट्टी के उपरांत विद्यालय परिसर में करीब 10 फीट लंबी एक अजगर विद्यालय के पोषण वाटिका के समीप विचरण करते हुए मजदूरों का नजर पड़ा। संयोग से विद्यालय की छुट्टी हो गई थी अन्यथा एक बड़ी घटना हो सकता था। इस संबंध में कुंडहित वन क्षेत्र के वनरक्षक स्वपन पंडित ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना पर आर प्लस टू उच्च विद्यालय खजूरी से करीब 10 फीट लंबी एक अजगर बरामद किया गया उन्हें सुरक्षित अन्यत्र छोड़ दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


