साहिबगंज।आज बरहेट के भोगनाडीह में मांझी परगना महासम्मेलन का आयोजन होगा।जिसमें सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल होंगे।कार्यक्रम में बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी शामिल होंगे।महासम्मेलन में साहिबगंज जिले के अलावा संथाल परगना के कई जिलों से आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्था का संचालन करने वाले ग्राम प्रधानों,गुड़ित नायकी सहित आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। करीब दस हज़ार लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान सातः मांझी परगना अध्यक्ष बेटका मुर्मू ने बताया कि जिस आशा और विश्वास से हेमन्त…
Author: Santal Express
साहिबगंज । जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है. जहाँ आबादी दियारा व पठारी क्षेत्रो में निवास करती है. स्वास्थ्य सुविधाओं की बात की जाए तो जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराती दिख रही है.सरकार के द्वारा लाख दावा किया जाता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.और मरीजों को अच्छी से अच्छी सुविधा देने की बात कही जाती है.लेकिन मरीजों तक सरकारी दवाएं भी नहीं पहुंच पाती है.और सरकारी कमरे में रखे- रखे एक्सपायर होकर सड़ जाते हैं | जिले…
साहिबगंज । सदर प्रखंड के 45 वा अंचलाअधिकारी के रूप में बासुकीनाथ टुडू ने पदभार ग्रहण किया।इससे पहले बासुकीनाथ टुडू सेटलमेंट ऑफिसर रांची में पदस्थापित थे।उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की वर्तमान में इस अंचल में सबसे बड़ी समस्या बाढ़ प्रभावित लोगों की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राप्त सभी तरह का बाढ़ राहत सामग्री सही लोगों को मिले इस पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा दिए गए निदेर्शों के अनुरूप सभी कार्यों का समय पर निष्पादन करना,जन समस्याओं को शीघ्र निष्पादन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक…
साहिबगंज। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर 5 अक्टूबर से सभी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अपनी 8 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं। आंदोलन को लेकर शनिवार को जिला अध्यक्ष शबाना आजमी की अध्यक्षता में सेविकाओं व सहायिकाओं ने समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष शबाना आजमी ने बताया कि संघ पिछले कई सालों से 8 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। 23 सितंबर को रांची में सीएम आवास का घेराव भी हुआ। लेकिन सरकार को फिक्र नहीं है। कहा कि सरकार सेविकाओं व सहायिकाओं से वादा खिलाफी कर…
साहिबगंज । उधवा/राजमहल विधायक अनंत ओझा शनिवार को उधवा प्रखंड और राजमहल प्रखंड में 23 करोड़ की अधिक के लागत से 40 योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया।विधायक ने उधवा प्रखंड में 13 करोड़ से अधिक की लागत से निर्माण होने वाली ग्रामीण सड़क का शिलान्यास किया।उधवा चौंक पुराना राधानगर थाना से मजार शरीफ होते हुए कामुडांगा तक 3 करोड़ 27 लाख की लागत से 2.84 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।पीएमजीएसवाई पथ मदिया से मनसाचंडी होते हुए बीरामपुर तक 3 करोड़ 39 लाख की लागत से 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। आरसीडी पथ आतापुर से खरोटोला से…
साहेबगंज । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, साहेबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में साहेबगंज सदर प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में “विधान से समाधान” के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई। प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने इस कार्यक्रम में विस्तार से नालसा, झालसा और राष्ट्रीय महिला आयोग की सहभागिता से जिले के 13 प्रखंडों में महिला सशक्तिकरण एवं विकास से जुड़े विषय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है | उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध होने…
साहिबगंज | शहर के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा लोहंडा गांव निवासी को किसी सांप के द्वारा काटने से मूर्छित हो गई परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया बताया जा रहा है कि जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा लोहंडा गांव निवासी करण मुंडा के 35 वर्षीया पत्नी जुलो देवी धान के खेत गई थी उसी दौरान किसी सांप ने जुलो देवी के हाथ में काट लिया जिसमें महिला मूर्छित हो गई मूर्छित महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टर के देखरेख में महिला का इलाज जारी है |
साहिबगंज | जिले के बोरियों थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में चाचा व भतिजा घायल हो गया दोनों घायल को इलाज के लिए बोरियों अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गया बताया जा रहा है कि छोटका मुर्मू 62 वर्षीय व भतीजा बेटका मुर्मू 61 वर्षीय अपने घर मोती पहाड़ी राझन गांव से मवेशी को खरीद कर शुक्रवार को बाली ड़ी से आ रहा था.उसी दौरान बाइक सवार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया इस घटना में छोटका मुर्मू व बेटका मुर्मू दोनों घायल हो गया दोनों घायल को बोरियों अस्पताल में भर्ती…
फॉसिल्स पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम स्कूली बच्चों ने पेंटिंग बना कर दिया वन व वन जीवों के संरक्षण-संवर्धन का संदेश साहिबगंज। वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रगल गर्ग के निर्देश पर शनिवार को मंडरो स्थित फॉसिल्स पार्क में 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमेंआस-पास के चार विद्यालयों के बच्चों में शिरकत की। सर्वप्रथम बच्चों को फॉसिल्स पार्क का भ्रमण कराते हुए उन्हें फॉसिल्स की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। मंडरो वनपाल अखिलेश मरांडी ने उपस्थित बच्चों व लोगों को वन एवं जीवों की महत्ता, उनके संरक्षण, उनसे पर्यावरण…
जरमुंडी । जरमुंडी के नए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार कच्छप ने शनिवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने और अपराध पर अंकुश लगाने को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जायेगी। ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। यदि कोई घटना घट भी जाती है तो उसका उद्भेदन करना प्राथमिकता होगी। अमित कुमार कच्छप जरमुंडी के छठे एसडीपीओ के तौर पर शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जरमुंडी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, एसडीपीओ कार्यालय के रीडर एनके झा, कार्यालय सहायक व अन्य…



