जमशेदपुर । डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बीजेपी ने संविधान दिवस के रूम मे मनाया, साकची के भाजपा कार्यालय मे डॉ भीमराव अम्बेडकर के फोटो पर फूल माला चढ़ा कर उन्हें नमन किया गया, डॉ भीमराव अम्बेडकर जी अमर रहें के नारों से बीजेपी कार्यालय गूंज उठा, इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित कई बीजेपी कार्यकर्त्ता शामिल हूए, इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर के दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया है,

उन्होंने कहा कि संविधान के नाम पर कांग्रेस युवाओ को बहलाने का काम कर रही है, जबकि बीजेपी ने ही संविधान बचाने का काम किया है, बीजेपी से पहले कांग्रेस की सरकार मे कभी डॉ भीमराव अम्बेडकर के बारे मे नहीं सोचा, आज कांग्रेस संविधान बचाने की बात कर रही है, संसद मे जब पूछा गया कि संविधान मे कितने पन्ने है तो कांग्रेस के पास इसका जवाब नहीं था, आज संविधान बचाने की बात कांग्रेस पार्टी कर रही है, जबकि बीजेपी संविधान के दायरे मे सभी काम करती है।





